Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शादी में एक करोड़ खर्च के बाद भी मांगी फॉर्च्यूनर : गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Sep 20, 2026
Post views : 14

बच्चे को लेकर खींचतान और पिता से मारपीट का भी आरोप

उन्नाव। शादी में मायके वालों ने करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन ससुराल पहुंचते ही फॉर्च्यूनर की मांग शुरू हो गई। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। मामला गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के ऋषि नगर का है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अम्बिकापुरम निवासी राजेश कुमार बाजपेयी की बेटी अनुभा उर्फ कीर्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 10 मई 2025 को ऋषि नगर निवासी आशुतोष मिश्रा से हुई थी। विवाह का पंजीकरण 22 जून 2025 को कराया गया था। तहरीर के अनुसार शादी में मायके वालों ने करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे, जिसमें करीब 80 लाख रुपये के जेवर और कार का खर्च भी शामिल था। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही पति आशुतोष मिश्रा, ससुर अजय मिश्रा, सास नीलम मिश्रा और ननद अनुप्रिया मिश्रा ने कहा कि मायके वालों ने काफी सामान दिया, लेकिन फॉर्च्यूनर कार नहीं दी। इससे उनकी तौहीन हुई है। इसके बाद मायके से फॉर्च्यूनर दिलाने का दबाव बनाया जाने लगा।

गर्भ में लात मारने का आरोप

तहरीर के मुताबिक मायके और रिश्तेदारों के समझाने पर कुछ समय तक मामला शांत रहा। इसी बीच अनुभा गर्भवती हो गई। आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई और पेट में लात मारी गई। इससे गर्भाशय संबंधी दिक्कत हुई और मायके वालों ने उसका इलाज कराया। 27 फरवरी 2026 को बेटे अदृत का जन्म हुआ। विवाहिता का आरोप है कि बेटे के जन्म के बाद फॉर्च्यूनर की मांग को लेकर उसे और ज्यादा परेशान किया जाने लगा। गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

बच्चे के साथ मायके छोड़ने का आरोप

विवाहिता के मुताबिक 29 मार्च 2026 को पति आशुतोष ने उसके साथ मारपीट की और दोपहर करीब 12 बजे उसे बेटे के साथ मायके छोड़ आया। आरोप है कि उसके जेवर, कपड़े और अन्य सामान ससुराल में ही रख लिए गए। मायके वालों ने समझौते के प्रयास किए, लेकिन फॉर्च्यूनर की मांग पूरी किए बिना ससुराल वाले उसे वापस रखने को तैयार नहीं हुए।

बच्चे को खींचने की कोशिश का आरोप

तहरीर में बताया गया कि 17 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे अनुभा अपने माता-पिता के साथ ससुराल में बातचीत करने पहुंची थी। ससुराल का पता ऋषि नगर, शुक्लागंज बताया गया है। आरोप है कि वहां गेट नहीं खोला गया और गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया गया। वापस लौटते समय बीएसएनएल गेट के पास लोडर खड़े होने वाली जगह पर अजय मिश्रा, आशुतोष मिश्रा और नीलम मिश्रा ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। आरोप है कि तीनों बच्चे को गाड़ी से खींचने लगे। विवाहिता के पिता ने बच्चा बचाने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। उन्हें अंदरूनी चोटें आने का आरोप है। शोर सुनकर भीड़ जुटी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। विवाहिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ जेवर, कपड़े और शादी में दिए गए सामान को वापस दिलाने की मांग की है। गंगाघाट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन