Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मर्जी की शादी से नाराज मायके वालों पर आरोप : महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Sep 19, 2026
Post views : 22

रंगदारी और जान से मारने की भी धमकी; पिता समेत पांच पर मुकदमा

उन्नाव। एक महिला ने अपने सगे पिता समेत पांच लोगों पर तीन दिन तक बंधक बनाकर रखने, मारपीट कर जान से मारने का प्रयास करने और व्हाट्सऐप पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बाटोला बांगरमऊ निवासी अमीमा खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने करीब चार वर्ष पहले अपनी मर्जी से मोहम्मद मोईन से शादी की थी। आरोप है कि इसके बाद से ही उसके मायके पक्ष के लोग उससे रंजिश रखने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि 28 जून 2026 को उसके सगे पिता अहमद अली, सगे चाचा अली अहमद और सगे भाइयों तुफैल, फुजैल व अफजल निवासीगण पुरविया टोला कस्बा बांगरमऊ ने उसे एक कमरे में करीब तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसके साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया गया।महिला के अनुसार, घटना के बाद उसके शरीर पर चोट के निशान हैं और उसने चिकित्सक से उपचार भी कराया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपियों की ओर से दो मोबाइल नंबरों से उसके व्हाट्सऐप पर गाली-गलौज और धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। संदेशों में पांच लाख रुपये की मांग करने और रुपये नहीं देने पर पति व दो बेटियों समेत परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। महिला ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि 28 फरवरी 2025 को हुई मारपीट में उसका गर्भपात हो गया था। इस मामले में 2025 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसने पूर्व विवेचना में गंभीर धाराएं हटाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी या अपराध शाखा से कराने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन