Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

वार्ड-70 शाहबुला की ज़्यारत मुकररबपुर में जनसेवा कैंप : महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवाओं को घर के निकट पहुंचाना

आलम वारसी 2

Wed, Jun 24, 2026
Post views : 145

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 8 जून से 3 जुलाई तक चल रहे “सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम ने वार्ड-70 शाहबुला की ज़्यारत मुकररबपुर में जनसेवा कैंप लगाया। कैंप में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही निस्तारण की कार्रवाई की गई।

कैंप में नगर निगम के अधिकारियों व वार्ड 70 के पार्षद रेहान खान ने नागरिकों से संवाद कर सफाई व्यवस्था, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, सड़क मरम्मत और कर संबंधी शिकायतें सुनीं। नाले व नालियों की सफाई न होना सड़कों की बदहाल स्थिति वह अमृत योजना के तहत जो पाइप लाइन डाली गई है वह पाइपलाइन नाली के नीचे की जगह नालियों के अंदर ही डाल दी गई जिसकी वजह से नालियों की सफाई होना मुश्किल हो रही है कुछ लोगों ने तो यहां तक बताया कि वार्ड 70 में जो सही सफाई कर्मी थे उनके ट्रांसफर कर दिए गए हैं इसके अलावा अन्य शिकायत प्राप्त हुई जिनका समाधान पार्षद रेहान खान व नगर निगम के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कर दिया गया इसके अलावा अन्य शिकायतों का

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को तुरंत निर्देश देकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान लोगों को नगर निगम की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवाओं को घर के निकट पहुंचाना और समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। इसके लिए रोज अलग-अलग वार्डों में कैंप लगाए जा रहे हैं। सेवा पखवाड़ा को जनहित में प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है। कैंपों में मिल रही शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से कैंपों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की।

Tags :

वार्ड-70 शाहबुला की ज़्यारत मुकररबपुर में जनसेवा कैंप

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन