Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

TMU में 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' पर कार्यक्रम, : मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

आलम वारसी 2

Fri, Jun 19, 2026
Post views : 145

मुरादाबाद। युवा शक्ति के सशक्तिकरण और रोजगार सृजन की दिशा में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

'राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका'

मेयर विनोद अग्रवाल ने उपस्थित युवाओं एवं प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अपने कौशल, प्रतिभा और परिश्रम के बल पर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन

कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। PM मोदी ने विकसित भारत के संकल्प, रोजगार सृजन, कौशल विकास तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को नए अवसर प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Tags :

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन