Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जिला अध्यक्ष नीरज पाराशर ने प्रशासन को समस्याओं से कराया अवगत : सफाई कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

आलम वारसी 2

Thu, Jul 30, 2026
Post views : 123

मुरादाबाद, स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश (रजि.) जिला संगठन/महानगर संगठन मुरादाबाद ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम एक 12 सूत्रीय मांग पत्र मंडलआयुक्त के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई।

संघ के जिला अध्यक्ष नीरज पाराशर, ने कहा कि सफाई कर्मचारियों एवं वाल्मीकि समाज की समस्याओं को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार उप वर्गीकरण लागू करने, वर्ष 2006 से कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को ₹20,000 प्रतिमाह वेतन देने, नगर निकायों में रिक्त लगभग 75 हजार पदों पर भर्ती करने तथा प्रदेश में बढ़ती आबादी के अनुसार एक लाख स्थायी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग उठाई गई।

इसके अलावा निजीकरण एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करने, सफाई कर्मचारियों को स्वास्थ्य कैशलेस कार्ड, दो वर्दी और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, सफाई कर्मचारी आयोग में संघ के प्रतिनिधियों को शामिल करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर आश्रितों को नियमित नियुक्ति एवं सरकारी बीमा देने तथा ईपीएफ कटौती की राशि कर्मचारियों के खातों में समय पर जमा कराने जैसी मांगें भी शामिल हैं।

संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं सचिन वाल्मीकि गौरव चौधरी अमरदीप वाल्मीकि अमर वाल्मीकि सुमित वाल्मीकि ललित वाल्मीकि राहुल वाल्मीकि रेखा वाल्मीकि माया वाल्मीकि सीमा वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

Tags :

सफाई कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन