Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जनसुनवाई पोर्टल पर उन्नाव नंबर वन : पुलिस कप्तान जय प्रकाश सिंह की टीम ने रचा कीर्तिमान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Nov 11, 2025
Post views : 387

अक्टूबर माह की रैंकिंग में उन्नाव ने पूरे प्रदेश को पछाड़ा

उन्नाव। शिकायतों के समाधान में उन्नाव पुलिस ने पूरे प्रदेश में बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश शासन की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) जनसुनवाई पोर्टल की अक्टूबर 2025 की रैंकिंग में उन्नाव जिले ने पहला स्थान हासिल किया है। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जनसुनवाई में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने जिले को यह उपलब्धि दिलाई है। जिले के 20 थाने ऐसे हैं जिन्हें पूरे प्रदेश में प्रथम श्रेणी में स्थान मिला है।
एसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि यह सफलता हमारी पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के लिए हर थाना प्रभारी को गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ रैंकिंग नहीं, बल्कि हर शिकायतकर्ता को न्याय दिलाना है।
रैंकिंग में गंगाघाट, बीघापुर, सफीपुर, बारासगवर, हसनगंज, अचलगंज, अजगैन, सोहरामऊ, बिहार और फतेहपुर चौरासी जैसे थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने वालों का कहना है कि अब पहले की तरह फाइलें नहीं अटकतीं और ज्यादातर मामलों में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई शुरू हो जाती है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन