Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड : कोहरे और सर्द हवाओं के बीच पुलिस कर्मियों ने दिखाई मुस्तैदी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jan 2, 2026
Post views : 364

एसपी ने ली सलामी, अनुशासन और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

उन्नाव। ढिढुरने वाली सर्दी और घने कोहरे के बीच शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। कंपकंपाती ठंड के बावजूद पुलिस कर्मियों ने पूरे अनुशासन और ऊर्जा के साथ परेड में हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया और जवानों की तैयारियों का जायजा लिया। परेड में रिक्रूट आरक्षियों के साथ पुलिस लाइन का बल तथा विभिन्न कार्यालयों और थानों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल रहे। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के बावजूद ड्रिल और अनुशासन में कोई कमी नहीं दिखी। एसपी ने जवानों के टर्नआउट, एकरूपता और शारीरिक फिटनेस पर संतोष जताया। एसपी ने कहा कि प्रतिकूल मौसम में भी परेड करना पुलिस बल की प्रतिबद्धता और अनुशासन को दर्शाता है। उन्होंने जवानों से नियमित अभ्यास, समयपालन और ड्यूटी के प्रति पूरी निष्ठा बनाए रखने की अपील की। परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान पीआरवी वाहनों, मेस, बैरक और अन्य व्यवस्थाओं को देखा गया। साफ-सफाई, रखरखाव और सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन की व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी तो फील्ड ड्यूटी भी प्रभावी ढंग से हो सकेगी। निरीक्षण के दौरान जवानों की समस्याओं और जरूरतों पर भी ध्यान दिया गया। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए सुविधाओं में कोई कमी न रहने दी जाए। इस मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी दीपक यादव, प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा और पुलिस उपाधीक्षक विनी सिंह मौजूद रहीं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन