Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

महापौर की अपील'टीका पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों पर ध्यान न दें' : *'बेटियों का सुरक्षा कवच': 14-15 साल की किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण

आलम वारसी 2

Mon, Jun 22, 2026
Post views : 153

मुरादाबाद। महापौर विनोद अग्रवाल ने शहर की 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV टीका लगवाने की अपील की है। अपने कार्यालय से जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि भारत और उत्तर प्रदेश सरकार जिला महिला चिकित्सालय में निःशुल्क HPV टीकाकरण अभियान चला रही है।

महापौर विनोद अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि यह टीका केवल उन किशोरियों के लिए है जिन्होंने 14 वर्ष पूरे कर लिए हैं और 15 वर्ष से कम उम्र की हैं। "जो बेटी 14 साल की उम्र पार कर गई है, उसे यह टीका अवश्य लगवाएं,

महापौर ने जागरूक माता-पिता से अपील करते हुए कहा, "एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपनी बेटी को यह टीका अवश्य लगवाएं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है।" उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य कर्मी और आशा बहनें घर-घर जाकर और स्कूलों में अभियान चलाकर टीकाकरण करेंगी।

विनोद अग्रवाल ने कहा, "यह टीका हमारी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए है। यह सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ सुरक्षा कवच है। कोई भी बेटी 14-15 साल की उम्र में इस टीके से वंचित न रहे।" उन्होंने जोर दिया कि हर परिवार को यह वैक्सीन मुफ्त मिलेगी।

महापौर ने कहा, "आओ इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। हमारी कोई भी बेटी कैंसर के खतरे में न रहे।"

Tags :

*'बेटियों का सुरक्षा कवच': 14-15 साल की किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन