Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

12 मिनट में पहुंची पुलिस ने बचा ली जान

विधायक पंकज गुप्ता ने किया ऐलान

जांच होगी, दोषी नहीं बचेंगे

पुलिस मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

चार गोवंशों की मौत के बाद खुली पोल, एनजीओ पर पशु क्रूरता का मुकदमा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

भुता ब्लाक प्रांगण में ग्राम विकास अधिकारियों ने ऑनलाइन : उपस्थिति एवं अतिरिक्त कार्य डालने का विरोध कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा

मुनीश गुप्ता

Fri, Dec 5, 2025
Post views : 350

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद बरेली के भुता ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों की समन्वय समिति ने आंदोलन कर ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू करने एवं विभागों द्वारा अतिरिक्त कार्यों की जिम्मेदारी सौंपने पर विरोध प्रदर्शन किया।समिति का कहना है कि शासन द्वारा बगैर तकनीकि संसाधन उपलब्ध कराए नई प्रणाली लागू करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे कार्य प्रणाली प्रभावित हो रही है!

समिति के जिला मंत्री राजीव यादव ने कहा कि प्रदेश भर के सचिवों ने 1 से 4 दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया था गुरुवार 5 दिसंबर को प्रदेश के 826 विकास खण्डों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बैठ कर सांकेतिक धरना दिया गया इसी विन्दु अंतर्गत जनपद बरेली के विकास खण्ड भुता में ग्राम विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों ब्लॉक ने कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन किया।जहाँ अधिकारियों ने कहा कि मूल रूप से विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त बगैर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए व अन्य विभागों द्वारा कार्य थोपना अनुचित है इससे क्षेत्रीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।जिला मंत्री राजीव कुमार सिह ने आंदोलन की अग्रिम जानकारी देते हुए बताया कि 10 दिसंबर को बाइक रैली का आयोजन किया जायेगा और 15 दिसंबर को ई-ग्राम स्वराज सहित विभिन्न पोर्टल आधारित कार्यों के विरोध में ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस दौरान ग्राम पंचायतों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने की मांग भी की जाएगी।प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ और ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव,प्रमुख सचिव पंचायती राज,प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास और निदेशक पंचायती राज को संबोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी,नामित अवर अभियंता (लघु सिंचाई)भुता को सौंपा।इसके आलावा उच्चाधिकारियों को ईमेल के माध्यम से भी ज्ञापन प्रेषित किया गया है।

प्रदर्शन कार्य में राजीव कुमार सिंह,वरुण कुमार सिंह,अजय सिंह राघव,विशाल चौधरी,जितेंद्र कुमार,अमित कुमार,रविंद्र सिंह,विजय सिंह,कौशल कुमार समेत आदि अधिकारी व कर्मचारीगण शामिल रहे।

Tags :

Breaking Bareilly

The Lucknow Times

Times of Lucknow

Lucknow Times

Breaking News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन