Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

संविधान बचाने की लड़ाई में सभी की भागीदारी जरूरी

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दांडी दुर्जन व इस्लाम नगर पहुंचे रवि चौधरी,ग्रामीणों से किया जनसंपर्क : रवि चौधरी ने कहा कि जनता का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी

आलम वारसी 2

Sat, Jul 4, 2026
Post views : 78

मुरादाबाद। देहात विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे युवा जननेता रवि चौधरी ने शुक्रवार को ग्राम दांडी दुर्जन और इस्लाम नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

रवि चौधरी ने कहा कि जनता का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक गांव का समग्र विकास, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं जरूरतमंद परिवारों के हितों की रक्षा करना है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी उनका संकल्प है।

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की सड़क, बिजली, पानी और अन्य विकास संबंधी समस्याओं से रवि चौधरी को अवगत कराया। उन्होंने सभी समस्याओं को गंभीरता से उठाने और समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर गौरव कुमार, प्रमुख महासचिव, मुंशाहिद हसन, विधानसभा अध्यक्ष, मीर साहब, नासिर, शानू, विक्की, विशाल सहित संगठन के पदाधिकारी और दोनों गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

रवि चौधरी ने ग्रामीणों द्वारा मिले सम्मान और आशीर्वाद के लिए आभार जताते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही विकास की नई इबारत लिखी जा सकती है।

Tags :

रवि चौधरी ने कहा कि जनता का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन