Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कई वार्डों में साफ-सफाई लचर : रजिस्टर अपडेट ना मिलने पर फटकार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Nov 15, 2025
Post views : 371

अचानक निरीक्षण से स्टाफ में हड़कंप, टीम ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए

उन्नाव। जिला महिला अस्पताल में शनिवार सुबह अचानक पहुंची कायाकल्प टीम ने पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम के आते ही अस्पताल में हलचल तेज हो गई। वार्डों से लेकर लेबर रूम, ओपीडी और प्रसूति कक्ष तक हर जगह टीम ने हालात को गंभीरता से परखा।
टीम को कई जगहों पर गंदगी, अव्यवस्था और सफाई व्यवस्थाओं में लापरवाही दिखाई दी, जिस पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान टीम ने बायोमेडिकल वेस्ट निपटान, हैंडवॉश सुविधा, शौचालयों की सफाई और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की। कई शौचालय गंदे मिले और हैंडवॉश पॉइंट पर साबुन तक नहीं मिला। दवा स्टॉक रजिस्टर और अन्य आवश्यक रिकॉर्ड की भी जांच की गई। टीम को कई महत्वपूर्ण रजिस्टर अपडेट नहीं मिले और कुछ विभागों के रिकॉर्ड अधूरे पाए गए। टीम ने अस्पताल कर्मियों से अलग-अलग बात कर सफाई और अन्य बेसिक सुविधाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया। अस्पताल परिसर में धूल और कचरे की मौजूदगी पर टीम ने साफ तौर पर नाराजगी जताई। टीम के प्रभारी संजीव कुमार को भी इस लापरवाही पर फटकार मिली और तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया गया।
टीम ने कहा कि इस तरह की गंदगी न केवल कायाकल्प मानकों के खिलाफ है बल्कि मरीजों की सेहत के लिए भी खतरा बन सकती है। मरीज और तीमारदारों ने भी टीम के सामने शिकायत रखी कि कई बार सफाई तय समय पर नहीं होती। इस पर टीम ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए सफाई व्यवस्था मजबूत करने और कर्मियों की निगरानी बढ़ाने को कहा। अस्पताल प्रशासन ने टीम को भरोसा दिलाया कि कमियों को जल्द दूर किया जाएगा और सभी व्यवस्था कायाकल्प मानकों के हिसाब से सुधारी जाएगी। निरीक्षण के बाद टीम ने मौके पर ही अपनी रिपोर्ट तैयार की, जिसे उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। अचानक हुई इस जांच से पूरे अस्पताल में दिनभर खलबली का माहौल बना रहा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन