Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अटल वाचनालय का शुभारंभ : ऋषि नगर को मिली नई पढ़ाई की सुविधा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Nov 14, 2025
Post views : 201

पंकज गुप्ता और पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे रहे मुख्य अतिथि

उन्नाव। नगर पालिका परिषद गंगाघाट द्वारा ऋषि नगर स्थित जगदंबा पार्क में अटल वाचनालय का उद्घाटन बुधवार को किया गया। बाल दिवस पर शुरू की गई यह सुविधा क्षेत्र के विद्यार्थियों को शांत और सुव्यवस्थित अध्ययन का वातावरण देगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक पंकज गुप्ता और पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे मौजूद रहीं। दोनों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।


सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल जरूरी है और अटल वाचनालय इस आवश्यकता को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि बाल दिवस पर ऐसी सुविधा का शुरू होना बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने यह भी कहा कि मजबूत शैक्षिक वातावरण आने वाली पीढ़ियों को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने में अहम भूमिका निभाता है।


कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे ने कहा कि गंगाघाट पालिका हर वार्ड में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वाचनालय जैसी सुविधाएं युवाओं की पढ़ाई को सरल बनाती हैं और समाज में शिक्षा का स्तर सुधारने में सहायक होती हैं।
उद्घाटन कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडेय, सभासद मनोरमा मिश्रा, गोरेलाल दीक्षित, सूर्य बाजपेयी, प्रत्यय गुप्ता सहित सभी सभासद, अधिकारी–कर्मचारी और क्षेत्र के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने वाचनालय की व्यवस्था की सराहना की और उम्मीद जताई कि इसका संचालन सुचारू रूप से जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को लंबे समय तक लाभ मिलता रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन