Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

उन्नाव में हाई अलर्ट : दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय, डीएम व एसपी ने रेलवे स्टेशन का लिया जायजा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Nov 11, 2025
Post views : 250

प्रशासन की अपील — अफवाहों से बचें, संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें

उन्नाव। दिल्ली में लालकिले के पास धमाके के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसी क्रम में उन्नाव में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीएम गौरांग राठी और एसपी जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन दोनों पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सघन जांच

सोमवार शाम से ही पुलिस टीमों ने शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख बाजारों में सघन तलाशी अभियान चलाया। यात्रियों के बैग और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी और सतर्कता को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

डीएम और एसपी का औचक निरीक्षण

डीएम गौरांग राठी और एसपी जय प्रकाश सिंह ने सोमवार को उन्नाव रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, बैगेज स्कैनिंग, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की तैनाती की समीक्षा की। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से बातचीत कर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी भी ली। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव और शहर कोतवाल संजीव कुमार व पुलिस बल मौजूद रहा।

मुख्य स्थानों पर बढ़ाई गई निगरानी

शहर के प्रमुख चौराहों, पेट्रोल पंपों, बैंक, बाजारों, होटल और धर्मस्थलों पर भी पुलिस टीमों ने सघन चेकिंग की। इंटर-जिला सीमाओं पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। थाने स्तर पर क्यूआरटी ((क्विक रिस्पॉन्स टीम) को सक्रिय रखा गया है, जो संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर रही है।

खुफिया तंत्र और साइबर सेल अलर्ट

सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ खुफिया इकाइयों को भी सक्रिय किया गया है। सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर नज़र रखी जा रही है। साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन ने नागरिकों से की अपील

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि अगर किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी मिले तो तुरंत 112 या नजदीकी थाने को सूचित करें।
डीएम गौरांग राठी ने कहा कि जिला प्रशासन हर स्तर पर सतर्क है। उन्होनें कहा कि लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार फील्ड में हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
एसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पूरे जिले में गश्त, फुट पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से पहले निपटा जा सके। उन्नाव पुलिस और प्रशासन ने दोहराया कि शांति, सुरक्षा और जन-विश्वास बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन