Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गांव की कमाई बढ़ाने का प्लान : कटहादल नारायणपुर में 2.42 करोड़ से बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Feb 6, 2026
Post views : 367

26 दुकानों के निर्माण से हर महीने करीब 39 हजार रुपये की आय, डीएम ने दी अनुमति

उन्नाव। गांवों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार की शॉपिंग कॉम्प्लेक्स योजना अब जमीन पर उतरती दिख रही है। इसी कड़ी में सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक की ग्राम पंचायत कटहादल नारायणपुर को आय सृजन की इस योजना में शामिल किया गया है। यहां पंचायत की जमीन पर आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा, जिससे हर महीने ग्राम पंचायत को नियमित आमदनी होगी। योजना के तहत ग्राम पंचायत क्षेत्र में कुल 26 दुकानें बनाई जाएंगी। इन दुकानों को किराये पर दिया जाएगा, जिससे पंचायत को हर माह करीब 39 हजार रुपये की आय होने का अनुमान है। यह पैसा सीधे ग्राम पंचायत के खाते में जाएगा और गांव के विकास कार्यों पर खर्च किया जा सकेगा। डीपीआरओ आलोक सिन्हा के मुताबिक, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण पंचायत की उपलब्ध भूमि पर किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 2.42 करोड़ रुपये की लागत आएगी। निर्माण से पहले ग्रामसभा की खुली बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई, जहां सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसे मंजूरी दे दी। इसके बाद जिलाधिकारी से भी निर्माण की अनुमति मिल चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि दुकानों का निर्माण पूरा होने के बाद उन्हें नियमानुसार किराये पर आवंटित किया जाएगा। प्रत्येक दुकान से लगभग 1500 रुपये प्रतिमाह किराया लिया जाएगा। इससे ग्राम पंचायत को स्थायी आय का एक मजबूत स्रोत मिलेगा। इस राशि का उपयोग सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने में किया जा सकेगा। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने से स्थानीय व्यापारियों को भी फायदा होगा। गांव के लोगों को रोजमर्रा की जरूरत का सामान पास में ही मिल सकेगा, जिससे उन्हें कस्बों या शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। साथ ही दुकानों के संचालन से ग्रामीण स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। कुल मिलाकर यह योजना न सिर्फ ग्राम पंचायत की आर्थिक हालत मजबूत करेगी, बल्कि गांव के समग्र विकास को भी नई रफ्तार देगी। प्रशासन को उम्मीद है कि ऐसे प्रयोग आगे चलकर अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी मिसाल बनेंगे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन