Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

संविधान बचाने की लड़ाई में सभी की भागीदारी जरूरी

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आंवला की गौशाला में बड़ी चूक पर डीएम अविनाश सिंह ने सख्त कदम : उठाते हुए प्रधान पर दर्ज कराया मुकदमा,सचिव को किया सस्पेंड

मुनीश गुप्ता

Wed, Jan 21, 2026
Post views : 333

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद के आंवला क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत अनिरुद्धपुर गौशाला में भारी लापरवाही के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रबैया अपनाया है।बरेली डीएम अविनाश सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया जाँच में गंभीर लापरवाही सामने आई है जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शिकायतों के बाद प्रशासन ने अपनाया सख्त रबैया

डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि गौशाला से जुड़ी लापरवाही की जानकारी सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के जरिए सामने आई इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)संबंधित एसडीएम,अन्य अधिकारियों समेत सीडीओ को मौके पर भेजकर जांच कराई गई।

रिपोर्ट में दिखी जिम्मेदारों की उदासीनता

मौके से प्राप्त फोटोग्राफ्स एवं जाँच आख्या के आधार पर स्पष्ट हुआ है कि गौशाला की देख रेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व सचिव की थी किन्तु दोनों ने अपने दायित्वों का उचित तरीके से निर्वहन नहीं किया कृत्य कार्य को डीएम ने गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता करार दिया।

प्रधान पर दर्ज कराया केस

डीएम ने जानकारी दी कि लापरवाही के मामले में ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है जबकि ग्राम सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।साथ ही गौशाला से जुड़े अन्य अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।

लोक कल्याण योजनाओं में ढिलाई बर्दास्त नहीं

डीएम अविनाश सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाई गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन का उद्देश्य ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से रोकना और योजनाओं का लाभ उचित लोगों तक पहुंचाना है।

Tags :

Bareilly police action

Lucknow Times

Police action Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन