Mon 02 Nov 2026

ब्रेकिंग

चार पर रिपोर्ट

त्योहार में बाजार गुलजार लेकिन सड़कें बेहाल

रोशनी, संगीत के नाम होगी दीपावली की शाम

हंसी, संवेदना और सवालों से सजी काव्य संध्या

अब सड़कों और कूड़े में नहीं मिलेंगी खंडित धार्मिक मूर्तियां

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

निराला पार्क के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने का आरोप : दो गिरफ्तार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Oct 17, 2026
Post views : 89

सीटी बजाकर कर रहे थे अभद्र टिप्पणियां, पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा

उन्नाव। शहर के निराला पार्क के पास महिलाओं और बालिकाओं पर अभद्र टिप्पणियां करने और अश्लील इशारे करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक पार्क के पास से गुजरने वाली महिलाओं और बालिकाओं को देखकर सीटी बजा रहे थे और फब्तियां कस रहे थे। इस दौरान कुछ महिलाएं शर्मिंदगी के कारण सिर झुकाकर वहां से गुजरती रहीं। पुलिसकर्मियों ने कुछ देर तक दोनों की गतिविधियों पर नजर रखी। आरोपों की पुष्टि होने पर उन्हें मौके से पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवकों की पहचान असलम (21) निवासी मऊगंज, मध्यप्रदेश और इमरान (20) निवासी शेरपुर, जिला पीलीभीत के रूप में हुई है। दोनों फिलहाल थाना दही क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में रहते हैं। शुक्रवार, 16 अक्टूबर की शाम महिला उपनिरीक्षक मीना कुमारी पुलिस टीम के साथ निराला पार्क के पास क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान उपनिरीक्षक उग्रसेन सिंह और अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवकों की हरकतें देखने के बाद उन्हें घेरकर पकड़ लिया गया।

बीएनएस की धारा 296 में दर्ज हुई रिपोर्ट

पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों को उनके खिलाफ लगे आरोपों की जानकारी देकर हिरासत में लिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन