Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कोतवाली सदर की चेन लूट का 24 घंटे में राजफाश : आरोपी घायल हालत में पकड़ा गया

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Nov 14, 2025
Post views : 415

महिला से छीनी गई चेन बरामद, अवैध तमंचा भी मिला

उन्नाव। कोतवाली सदर क्षेत्र में हुई चेन लूट की वारदात का पुलिस ने सिर्फ एक दिन में पर्दाफाश कर दिया। शुक्रवार दोपहर पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी को पकड़ा गया। भागते समय उसने पुलिस पर फायर किया, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हालत स्थिर बताई जा रही है। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर आवास विकास क्रॉसिंग के पास एक महिला अपनी बाइक से उतर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक पर आए युवक ने झपट्टा मारकर उसकी सोने की चेन छीन ली और भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाकर अलग-अलग दिशा में जांच शुरू कराई। टीमें लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालती रहीं और मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदिग्ध की गतिविधियों को ट्रैक करती रहीं।
शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजकर 20 मिनट पर मुखबिर ने सूचना दी कि लूट करने वाला युवक करोवन परियर रोड पर सिकंदरपुर के पास घूम रहा है। जानकारी मिलते ही तीनों टीमों ने इलाके में दबिश देकर चेकिंग शुरू की। तभी करोवन की तरफ से एक अपाचे बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने इशारे से रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने बाइक मोड़कर भागते हुए फायर कर दिया।
आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो युवक के बाएं पैर में लग गई। घायल युवक बाइक समेत सड़क किनारे गिर पड़ा और पुलिस ने उसे वहीं काबू में कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान संतोष कुमार लोध (27) पुत्र सर्वेश लोध निवासी बसनोहा, थाना पुरवा के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से महिला की लूटी गई चेन, अपाचे बाइक, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार संतोष पहले भी चोरी और लूटपाट के मामलों में पकड़ा जा चुका है। उसके पुराने आपराधिक नेटवर्क और साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के साथियों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन