Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सड़क हादसा : एसआई परीक्षा देने जा रहे दो युवकों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी, एक की हालत गंभीर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Mar 15, 2026
Post views : 250

नवाबगंज के जैतीपुर मोड़ पर हादसा, चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ली

उन्नाव जिले में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा देने जा रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कानपुर से लखनऊ की ओर बाइक से जा रहे थे, तभी नवाबगंज कस्बे के पास उनकी बाइक ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के उसूपुर गांव निवासी 27 वर्षीय शाहरुख खान अपने दोस्त शशांक सचान के साथ रविवार सुबह लखनऊ में होने वाली सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए निकले थे। दोनों एक ही बाइक से लखनऊ जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे जब वे उन्नाव के नवाबगंज इलाके में नहर पुलिया के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक जैतीपुर मार्ग की ओर मुड़ने लगी। अचानक मोड़ लेने से बाइक सवार संभल नहीं पाए और उनकी बाइक सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने शाहरुख खान की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि दूसरे युवक का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन वहीं छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक पुलिस विभाग में नौकरी पाने के सपने के साथ परीक्षा देने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर अक्सर भारी वाहन अचानक मुड़ते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन