Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

संविधान बचाने की लड़ाई में सभी की भागीदारी जरूरी

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुरादाबाद नगर निगम कार्यकारिणी का गठन पूरा, 6 सदस्य निर्वाचित : महापौर ने सभी निर्वाचित सदस्यों को दी बधाई, महापौर ने कहा कार्यकारिणी महानगर के विकास में महत्व पूर्ण

आलम वारसी 2

Thu, Jul 2, 2026
Post views : 89

*मुरादाबाद। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति के चुनाव गुरुवार को टाउन हॉल स्थित निगम सभागार में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के बाद छह पार्षद कार्यकारिणी समिति के सदस्य निर्वाचित हुए। इसके साथ ही निगम की कार्यकारिणी का गठन विधिवत पूरा हो गया।

निर्वाचित सदस्यों में भाजपा से वार्ड-7 के पंकज शर्मा, वार्ड-15 की राखी, वार्ड-67 के मोहित गौड़ और वार्ड-17 की कमला वर्मा शामिल हैं। वहीं कांग्रेस से वार्ड-50 के शकील अहमद और वार्ड-68 के नदीम अंसारी कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

महापौर विनोद अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी महानगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। महापौर ने सभी सदस्यों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर निगम का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सदस्यों को राजनीतिक मतभेद की बजाय शहर के चहुंमुखी विकास के लिए काम करना चाहिए। कार्यकारिणी अब बैठकों में विकास कार्यों के एजेंडे, निर्माण कार्यों और योजनाओं पर अपने सुझाव देगी।

निगम प्रशासन के अनुसार कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को होगा। शपथ के तुरंत बाद कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

चुनाव के दौरान अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, निगम उपाध्यक्ष पार्षद शैलेन्द्र, सदन में उपनेता सुरेन्द्र विश्नोई, गौरव श्रीवास्तव, विशाल सिंह गोलू, पंकज यादव समेत बड़ी संख्या में पार्षद और निगम अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

महापौर ने सभी निर्वाचित सदस्यों को दी बधाई, महापौर ने कहा कार्यकारिणी महानगर के विकास में महत्व पूर्ण

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन