Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शहर के होटलों में सुरक्षा मानकों की पड़ताल : पुलिस टीम ने खामियों पर दिखाई सख्ती

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Dec 7, 2025
Post views : 366

रजिस्टर, सीसीटीवी और फायर सेफ्टी उपकरणों की बारीकी से जांच की गई

उन्नाव। शहर में होटलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने रविवार को व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम ने माया इन सहित कई प्रमुख होटलों में पहुंचकर सुरक्षा मानकों, रजिस्टर, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, फायर सेफ्टी और स्टाफ की तैयारी की व्यवस्थित रूप से जांच की।
निरीक्षण के दौरान एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सीओ नगर दीपक यादव और मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह भी शामिल रहे।। टीम ने माया इन होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट और गोल्डेन बार एंड फैमिली रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया और कॉरिडोर के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग सिस्टम का भी परीक्षण किया। सीएफओ ने फायर अलार्म, हाइड्रेंट लाइनों, पानी की टंकी, आपातकालीन निकास मार्ग और फायर फाइटिंग उपकरणों की स्थिति का मूल्यांकन किया। अधिकारियों ने होटल प्रबंधन को उपकरणों की नियमित सर्विसिंग और कर्मचारियों को आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।


एसपी ने सत्यापन प्रक्रिया की जांच करते हुए होटल के रजिस्टर और डिजिटल रिकॉर्ड को परखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि होटल शहर की सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण इकाई हैं, इसलिए प्रबंधन को नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना चाहिए।


एएसपी अखिलेश सिंह ने स्टाफ से सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल और आपातकालीन प्रक्रियाओं को लेकर बातचीत की। उन्होंने सुनिश्चित किया कि कर्मचारियों को बुनियादी सुरक्षा मानकों और प्रारंभिक प्रतिक्रिया के महत्व की जानकारी हो। निरीक्षण के दौरान कुछ होटलों में कमियां मिलीं। इनमें सीसीटीवी बैकअप, रजिस्टर अपडेट और अग्निशमन उपकरणों की स्थिति से जुड़े मुद्दे शामिल थे। अधिकारियों ने इन संस्थानों को चेतावनी देते हुए तुरंत सुधार करने का निर्देश दिया।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह अभियान जिले में सुरक्षा को बेहतर बनाने के नियमित प्रयासों का हिस्सा है। होटलों में अचानक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे ताकि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके और किसी भी संभावित जोखिम को समय रहते रोका जा सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन