Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

दो बूंद जिंदगी की': पल्स पोलियो अभियान 2026 के लिए महापौर की अपील

*'बेटियों का सुरक्षा कवच': 14-15 साल की किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण

कैविनेट मंत्री व डीएम के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ भारत का संदेश

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सैना की बहन ने किया MBBS पूरा

मिश्रा कॉलोनी में शुरू ध्वस्तीकरण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पुलिस मुठभेड़ : महिला और बच्चों पर चाकू से हमला करने वाले तीन बदमाश दबोचे गए

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jan 6, 2026
Post views : 248

जमालपुर मढ़ी गांव की घटना का खुलासा, तमंचा और चाकू बरामद

उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला और बच्चों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से ही पकड़ लिए गए। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय अपराधियों में खलबली मच गई है।घटना अजगैन थाना क्षेत्र के ऊसरा मोड़ के पास अजगैन–मोहन मार्ग पर हुई। पुलिस टीम नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही बदमाश घबरा गए और खुद को घिरा महसूस कर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। उसके दो अन्य साथी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास गुप्ता, लक्ष्मीनारायण और संजय के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में तीनों ने बीती 3 जनवरी को अजगैन थाना क्षेत्र के जमालपुर मढ़ी गांव में हुई घटना को स्वीकार किया है। आरोपियों ने बताया कि बकरी हटाने को लेकर हुए विवाद में उन्होंने एक महिला और उसके बच्चों पर चाकू से हमला किया था। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार चल रहे थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी नवाबगंज भेजा गया है। अन्य दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी हसनगंज अरविंद चौरसिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने महिला और बच्चों पर हमला करने की घटना को कबूल किया है। चेकिंग के दौरान इन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में एक बदमाश घायल हुआ और दो को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इनके कई अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी भी सामने आई है। एसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में एसओजी, स्वाट टीम और अजगैन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को पुलिस विभाग की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन