Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ग्राम तराखास में तालाब पर दबँगो का अवैध कब्जा : सड़कों पर बह रहे नर्क से गुजर रहे ग्रामीण,जिम्मेदार बने अंजान

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Jan 28, 2026
Post views : 444

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के ग्राम तराखास में तालाब पर करीब आधा दर्जन दबँगो द्वारा अबैध कब्जा किए जाने कारण तालाब की सफाई और सौंदर्य करण भी नहीं हो पा रहा है।अबैध कब्जो के चलते उफनाए तालाब की गंदगी(नर्क)गाँव की सड़कों पर बह रहा है जहाँ से रहगीर व ग्रामीण गुजरने को मजबूर हैँ।सड़कों पर भीषण गंदगी से गुजर रहे ग्रामीणों व राहगीरों में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।

तालाब पर अबैध कब्जा किए जाने के मामले में ग्रामीणों से वार्ता करने पर ज्ञात हुआ है कि दबँगो का कहना है कि कोई जिम्मेदार उनसे तालाब को कब्जा मुक्त नहीं करा सकता यदि कोई कब्जा मुक्त कराने आता है तो पहले एक दूसरे से कब्जा मुक्त करने की बात कहकर जिम्मेदारों को बेबकुफ़ बनाते हैँ ताकि किसी के चुंगल से तालाब कब्जा मुक्त न हो सके।

तालाब पर अबैध कब्जो के चलते मुख्य सड़क किनारे नाले का निर्माण भी नहीं किया जा सका है जिससे ग्रामीणों को भारी प्रशानी का सामना करना पड़ रहा है कई ग्रामीणों के घरों में गंदगी युक्त पानी घुस रहा है इसके अलावा गाँव के सरकारी स्कूल में पढ़ने बाले छात्र- छात्राओं को भी इसी नर्क से गुजर कर स्कूल जाना एवं आना पड़ रहा है जिससे ग्रामीणों व राहगीरों में भारी रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण करते हुए तालाब को कब्जा मुक्त कराकर तालाब सौंदर्य करण की माँग की है ताकि सड़कों पर बहने बाली गंदगी से निजात मिल सके।

Tags :

Bareilly news

Breaking Bareilly

The Lucknow Times

Times of Lucknow

Lucknow Times

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन