Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक संपन्न : , ग्रामीणों ने जिला अध्यक्ष रवि चौधरी पर जताया भरोसा

आलम वारसी 2

Wed, Aug 5, 2026
Post views : 98

मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक बुधवार को जिला कार्यालय, साईं हॉस्पिटल के पीछे आयोजित हुई। बैठक में देहात क्षेत्र से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रमुख महासचिव गौरव कुमार और नासिर कुरैशी ने किया।

बैठक में महिलाओं ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। उपस्थित ग्रामीणों और महिलाओं ने रवि चौधरी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए उनके साथ हैं।

रवि चौधरी, मंत्री प्रतिनिधि एवं 27 विधानसभा प्रभारी ने कहा कि पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और विकास की योजनाएं पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी प्रदेश में अपना जनाधार मजबूत कर रही है और गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं वंचित वर्गों के हितों के लिए कार्यरत है। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया गया।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष मुशाहिद हसन, जिला मीडिया प्रभारी मोहित ठाकुर, महानगर प्रभारी अशोक सैनी सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Tags :

मुरादाबाद।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन