Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

दो बूंद जिंदगी की': पल्स पोलियो अभियान 2026 के लिए महापौर की अपील

*'बेटियों का सुरक्षा कवच': 14-15 साल की किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण

कैविनेट मंत्री व डीएम के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ भारत का संदेश

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सैना की बहन ने किया MBBS पूरा

मिश्रा कॉलोनी में शुरू ध्वस्तीकरण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

हाईवे बन रहा रील का मंच : वायरल वीडियो ने खड़े किए सुरक्षा के सवाल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jan 6, 2026
Post views : 632

महिला सुरक्षा और सड़क नियमों की अनदेखी, लोगों में नाराजगी

उन्नाव। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो गदनखेड़ा बाईपास के पास लखनऊ–कानपुर नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है। वीडियो में दो युवतियां सुनसान हाईवे पर लेटकर नागिन डांस जैसी हरकत करती दिखाई दे रही हैं। भले ही वीडियो में उस समय कोई वाहन साफ नजर नहीं आ रहा हो, लेकिन जिस जगह की यह क्लिप बताई जा रही है, वह राष्ट्रीय राजमार्ग है, जहां किसी भी वक्त तेज रफ्तार वाहन गुजर सकते हैं। इसी कारण वीडियो सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खुले हाईवे पर इस तरह की गतिविधियां न केवल सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ाती हैं, बल्कि महिला सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद जोखिम भरी मानी जा रही हैं। लोगों का कहना है कि अगर उसी दौरान कोई वाहन आ जाता या कोई अप्रिय घटना घटती, तो हालात काफी गंभीर हो सकते थे। जानकारों का मानना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग जगह और हालात की परवाह किए बिना खतरनाक कदम उठा रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब उन्नाव में रील बनाने का जुनून सड़क सुरक्षा पर भारी पड़ा हो। इससे पहले भी जिले में कई बार रीलबाजों को सड़कों पर डांस करते, तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट दिखाते और ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए देखा गया है। ऐसे कई वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, लेकिन सख्त कार्रवाई न होने से इस तरह की हरकतों पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। कोहरे और कम दृश्यता वाले मौसम में हाईवे पर इस तरह की गतिविधियां किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी नाराजगी देखी जा रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि नेशनल हाईवे पर पुलिस की निगरानी और गश्त कितनी प्रभावी है और आखिर ऐसी हरकतों पर समय रहते रोक क्यों नहीं लग पा रही है। हालाकिं "द लखनऊ टाइम्स" इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता कि यह वीडियो कब का है और वास्तव में कहां का है। बावजूद इसके, वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियां सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही को जरूर उजागर करती हैं। कुल मिलाकर यह मामला सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और प्रशासनिक सतर्कता से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा बनकर सामने आया है। अगर समय रहते ऐसी घटनाओं पर सख्ती नहीं की गई, तो रील बनाने की यह होड़ किसी दिन बड़ी अनहोनी की वजह बन सकती है। इधर, मामले को लेकर पुलिस का पक्ष भी सामने आया है। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियां यदि राष्ट्रीय राजमार्ग पर की गई पाई जाती हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन