Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आवास योजना में गड़बड़ी पर विधायक आशुतोष शुुक्ला सख्त : सचिवों को चेतावनी और जांच के आदेश

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Dec 12, 2025
Post views : 211

दिवंगत मंडल अध्यक्ष की पत्नी को भी नहीं मिला आवास, विधायक ने बताई बड़ी खामी

उन्नाव। मुख्यमंत्री आवास योजना को लेकर भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार का दिन काफी गर्म रहा। अचलगंज और सिकंदरपुर कर्ण दोनों ब्लॉकों में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम तो हुआ, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां क्षेत्रीय विधायक आशुतोष शुक्ला की सख्त नाराजगी ने बटोरी।

अचलगंज ब्लॉक में विधायक का तीखा सवाल

अचलगंज ब्लॉक की 66 ग्राम पंचायतों में सिर्फ 36 आवास स्वीकृत होने की जानकारी मिलते ही विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मंच से ही उन्होंने सचिवों को लताड़ लगाई और साफ कहा कि इतनी बड़ी संख्या में गांव होने के बाद भी सिर्फ 36 जरूरतमंदों को आवास दिया जाना किसी भी तरह उचित नहीं है। उन्होंने यह भी खुलकर कहा कि भाजपा के दिवंगत मंडल अध्यक्ष की पत्नी तक को सिफारिश के बावजूद आवास नहीं मिला, जो पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है। ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र शुक्ला को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने चयन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही।कार्यक्रम में बीडीओ फहद खान, एडीओ शैलेंद्र त्रिपाठी, अमरेश मिश्रा, योगेश, नीरज, विनय, राजपाल, प्रधान विमल शुक्ला, राम बहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक में भी फूटा गुस्सा

इसके बाद विधायक आशुतोष शुक्ला सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक सभागार पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जा रहे थे। यहां भी उन्हें सूची देखकर संतोष नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि सुमेरपुर में 256 और बीघापुर में 268 लोगों को आवास मिले हैं, जबकि इस ब्लॉक की 66 ग्राम पंचायतों में सिर्फ 36 वास्तविक पात्रों को ही योजना का लाभ मिला। विधायक ने कहा कि जब दूसरे ब्लॉकों में बड़ी संख्या में गरीब, असहाय और दिव्यांगों को लाभ मिल सकता है, तो यहां क्यों नहीं। उन्होंने मंच से अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जल्द ही पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है।

लाभार्थियों में उम्मीद और अफसरों में खलबली

विधायक के तेवर देखने के बाद लाभार्थियों में उम्मीद जगी कि जांच के बाद ज्यादा पात्र परिवारों को आवास मिल सकता है। वहीं अफसरों में स्थिति स्पष्ट करने की तैयारी में खलबली दिखी। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी पूरे मामले पर अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार करने में जुटे नजर आए।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन