शादी समारोह में जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला : दर्दनाक मौत,साथी घायल
Thu, May 7, 2026
बरेली जनपद में फरीदपुर टोल प्लाजा के पास बुधवार देर रात्रि भीषण सड़क हादसे में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद घटना की सूचना पर पहुँची थाना फरीदपुर पुलिस ने घटना की पड़ताल करते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार थाना किला क्षेत्र निवासी रविंद्र पुत्र पोशाकी लाल अपने दोस्तों के साथ मोवाइक द्वारा फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे कि देर रात्रि टोप्लाजा जैसे ही उनकी बाइक फरीदपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर पीछे से तेजगति आ अज्ञात वाहन ने मोवाइक में टक्कर मार दी टक्कर के बाद रविंद्र उछलकर दूर जा गिरा जिसे वाहन कुचलता हुआ फरार हो गया जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं मृतक का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई जहाँ मौजूद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराने पश्चात शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।थाना पुलिस घटना की कार्यवाही हेतु आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन में जुटी है।
घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया जहाँ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बताया जा रहा है कि रविंद्र अपने परिवार का सहारा था जिसकी दर्दनाक मृत्यु से परिजनों समेत मोहल्ला बासियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
गंगा में नहाने गए दोस्तों पर टूटा कहर : दो युवक डूबे; एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
Wed, May 6, 2026
चंदन घाट पर हादसा, तीन दोस्तों को बचाया गया; सुरक्षा इंतजामों पर फिर उठे सवाल
उन्नाव। गंगाघाट इलाके में बुधवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गंगा नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से दो अचानक तेज बहाव में फंसकर डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए तीन युवकों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो युवक गहरे पानी में समा गए। हादसे में डूबने वालों की पहचान अचलगंज थाना क्षेत्र के जालिमखेड़ा निवासी जीतू शर्मा (22) और आशीष गुप्ता (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त एक साथ गंगा स्नान के लिए चंदन घाट पहुंचे थे। नहाते समय दोनों युवक अनजाने में गहराई वाले हिस्से में चले गए और तेज धारा के चलते संतुलन नहीं संभाल पाए। घटना की सूचना मिलते ही गंगाघाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने जीतू शर्मा का शव बरामद कर लिया, जबकि आशीष गुप्ता की तलाश रात तक जारी रही। हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिवार के लोग भी घाट पर पहुंच गए। मौके पर चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चंदन घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। न तो पर्याप्त चेतावनी बोर्ड लगे हैं और न ही खतरनाक गहराई वाले स्थानों की स्पष्ट पहचान है। इसी वजह से यहां पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। जाजमऊ चौकी इंचार्ज विनोद सिंह के मुताबिक, दूसरे युवक की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि गंगा में नहाते समय सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि भीड़भाड़ वाले घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार विभाग कितने गंभीर हैं।
खेत में सिंचाई करते समय किसान की मौत : परिवार पर टूटा संकट
Wed, May 6, 2026
अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ईधनीमऊ गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। खेत में सिंचाई कर रहे 30 वर्षीय किसान रामबाबू की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना इतनी अचानक हुई कि परिजन और ग्रामीण कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी जान चली गई।बताया जा रहा है कि रामबाबू अपनी मां रामकली के साथ खेत में घुइयां की फसल में पानी लगा रहे थे। काम के दौरान ही उन्हें चक्कर आया और वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती तौर पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह सामने आएगी। परिवार के लोगों के मुताबिक, रामबाबू पूरी तरह स्वस्थ थे और रोज की तरह खेत पर काम कर रहे थे। उनकी अचानक मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वह घर के इकलौते कमाने वाले थे। करीब चार साल पहले उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद खेती-बाड़ी और परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। रामबाबू के पीछे उनकी पत्नी, 6 साल की बेटी और महज 7 महीने का बेटा है। घटना के बाद परिवार पर आर्थिक संकट भी गहराने लगा है। परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस अचानक हुई मौत से हैरान है।