Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

फंदे से लटका मिला युवक का शव : कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, May 7, 2026
Post views : 208

तारगांव गांव की घटना, पुलिस आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी

उन्नाव। दही थाना क्षेत्र स्थित तारगांव गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों ने जब कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी 20 वर्षीय अनिल पुत्र मलारे बुधवार शाम घर के अंदर बने कमरे में चला गया था। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह सो रहा होगा, लेकिन देर तक दरवाजा बंद रहने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर झांका। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। अनिल फंदे के सहारे लटका हुआ था। परिजन तुरंत कमरे में पहुंचे और उसे नीचे उतारकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार के लोगों समेत आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि अभी तक युवक के इस कदम के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। परिजनों ने बताया कि अनिल दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अचानक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन