: विधायक पंकज गुप्ता ने बुजुर्गों को दी अयोध्या धाम की सौगात
Mon, Aug 25, 2025
तीन बसों से हुई रवाना, बुजुर्गों के चेहरे खिले, श्रवण कुमार परंपरा का दिया संदेश
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
उन्नाव। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हुसैन नगर से श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता और ब्लाक प्रमुख नीरज गुप्ता ने लगभग 200 बुजुर्ग श्रद्धालुओं को तीन बसों के माध्यम से अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन हेतु रवाना किया। यात्रा के दौरान विधायक और ब्लाक प्रमुख ने स्वयं बुजुर्गों का सम्मान कर उन्हें सुखद यात्रा की शुभकामनाएँ दीं।
श्रवण कुमार परंपरा को निभाने का प्रयास
इस अवसर पर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि बुजुर्ग हमारे अनुभव और आशीर्वाद का स्रोत हैं। श्रवण कुमार ने जिस तरह अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा कराई थी, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह यात्रा आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि यह पूरी यात्रा उनके निजी संसाधनों से कराई जा रही है, ताकि समाज में बुजुर्गों के प्रति सेवा और सम्मान का संदेश जा सके।
आध्यात्मिक यात्रा से मिलेगा आत्मिक बल
ब्लाक प्रमुख नीरज गुप्ता ने कहा कि प्रभु श्रीराम के दर्शन से बुजुर्गों के जीवन में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद ही किसी समाज की असली पूंजी है।
ग्रामीणों ने जताया आभार
तीर्थाटन यात्रा के शुभारंभ पर ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला। गांव के लोगों ने विधायक और ब्लाक प्रमुख का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल समाज के लिए अनुकरणीय है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को खानपान, आवास और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है।
: FIR से निकला लोकतंत्र का सच, सत्ता को आई आलोचना से जलन: सीजेए
Sun, Aug 24, 2025
FIR से निकला लोकतंत्र का सच, सत्ता को आई आलोचना से जलन: सीजेए
- पत्रकार पर दर्ज हुए राजद्रोह के मुकदमे पर भड़का सीजेए
- सीजेए ने असम सरकार से मुकदमा खत्म करने की करी अपील
- खबर लिखना अब अपराध - सवाल पूछो तो राजद्रोह, कोट करो तो केस: शीबू खान
उत्तर प्रदेश फतेहपुर :
असम पुलिस द्वारा वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किए जाने पर साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे "लोकतंत्र के लिए काला दिन" बताया।शीबू खान ने कहा, "किसी की बात को उद्धृत (क़ोट) करके खबर बनाना पत्रकारिता का मूल सिद्धांत है। यह कहाँ से गलत है? लगता है कि देश में लोकतंत्र खत्म होता जा रहा है। पुलिस की पत्रकारों के प्रति जलन भी इस एफआईआर से साफ झलकती है।" उन्होंने आगे कहा कि यह मामला पत्रकारिता की स्वायत्तता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर एक सुनियोजित हमला है। एसोसिएशन ने राज्य सरकार से तुरंत मामला वापस लेने और पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी कार्रवाई बंद करने की मांग की है।खबरों के अनुसार, वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा ने एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के लिए एक रिपोर्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने एक जज के बयान का ज़िक्र किया था जिसमें असम सरकार द्वारा महाबल सीमेंट को 3,000 बीघा ज़मीन आवंटित करने की बात कही गई थी, और इस फ़ैसले की आलोचना की थी। इसी रिपोर्ट में उन्होंने तथ्यों के साथ, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सांप्रदायिक राजनीति का भी ज़िक्र किया था जो उनके अपने बयानों पर आधारित थी, को शामिल किया था। जिसे प्रशासन 'आपत्तिजनक' और 'राष्ट्रविरोधी' मानता है। इस पूरे मामले में श्री शर्मा का कहना रहा है कि उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग के सभी मानकों का पालन करते हुए केवल एक घटना की रिपोर्ट की है और अपनी ओर से कोई राय व्यक्त नहीं की। हालाँकि, पुलिस का आरोप है कि श्री शर्मा ने "जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से" ऐसी सामग्री प्रकाशित की है जिससे जनता के एक वर्ग के बीच असंतोष और अशांति फैलने का खतरा है। इसी प्रकरण में पुलिस द्वारा एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 152, 196 और 197 का इस्तेमाल किया गया है।इस पूरे मामले में अब तक ज्यादातर मीडिया संगठनों ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा है कि यह भारत के संविधान में दिए गए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है। इसी कड़ी में साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी ने कहा है कि ऐसे कदम से पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर गंभीर असर पड़ेगा और पत्रकार अपना कर्तव्य निभाने से डरने लगेंगे। वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा का मामला सिर्फ एक पत्रकार का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे मीडिया जगत और लोकतंत्र का सवाल है। यदि सरकार और पुलिस प्रशासन आलोचना को राजद्रोह मानने लगे, तो यह साफ है कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाएं खतरे में हैं और प्रेस की स्वतंत्रता लगातार सिकुड़ रही है।साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने केंद्र और राज्य सरकारों से अपील की है कि पत्रकारों के खिलाफ इस तरह की दमनात्मक कार्रवाई रोकी जाए और स्वतंत्र मीडिया को काम करने दिया जाए। इस दौरान साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के फतेहपुर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, खागा तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु मौर्या व अन्य लोग उपस्थित रहे हैं।
: फतेहपुर में विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर में लगे रक्तदान शिविर में 22 ने किया रक्तदान!
Sun, Aug 24, 2025
फतेहपुर में विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर में लगे रक्तदान शिविर में 22 ने किया रक्तदान!
दरअसल यूपी के फतेहपुर में बीते दिन शनिवार को रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स व सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सयुक्त तत्वधान ललौली रोड बिंदकी फतेहपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की 18 वी पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर जो कि पूरे विश्व मे विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है
इस अवसर पर पर बिंदकी सेवा केंद्र द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया , जिसका उदघाटन जिला चिकित्सालय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पी के सिंह, के०के० पांडेय , बिंदकी महिला थाना परामर्शदाता प्रीति कटियार, चिकित्सा अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा फीता काट के किया गया, संस्था ने दादी जी की पुण्य स्मृति दिवस पर पूरे विश्व मे 1 लाख यूनिट रक्तदान कराकर विश्व रिकार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है डॉक्टर अभिषेक ने कहा रक्तदान जीवनदान है संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी द्वारा लगातार रक्तदान शिविर करवाकर जरूरतमंद मरीजो की जान बचाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है आज के रक्तदान शिविर में 22 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया , अभिषेक गुप्ता अभिषेक, रामप्रसाद बाबू,प्यास रतनम, आशुतोष , सर्वेश श्रीवास्तव, डॉक्टर ऋषभ सैनी, अविरल गुप्ता, आदित्या सिंह, राधा वर्मा, श्रीष गुप्ता, राहुल बजाज, सुदीप विश्वकर्मा, प्रियेश कुशवाहा, आदर्श कुमार, आशीष कुमार, आदर्श सिंह चंदेल, सौरभ, सौरभ श्रीवास्तव, राहुल, जिशान्त, आदित्य ने रक्तदान किया ,इस अवसर पर, सर्व फ़ार ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा, अर्चित वर्मा व बिंदकी सेवा केंद्र से बी०के० सविता , प्रियंका व जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र व बिंदकी सी०एच०सी० से मेडिकल ऑफिसर डाक्टर अभिषेक,परामर्श दाता दीपाली वर्मा, दिव्या वर्मा, कमल,जे०पी० सिंह, नरेंद्र नाथ पांडेय उपस्थित रहे ।!