: भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत संयुक्त मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा!
Sun, Jan 26, 2025
भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत संयुक्त मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा!
[video width="848" height="480" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250126-WA0020.mp4"][/video] उत्तर प्रदेश कानपुर देहात : भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान के निर्देशन पर कानपुर देहात में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई राष्ट्रगान के बाद समापन किया गया रसूलाबाद कजरी में जिला अध्यक्ष विपिन तिवारी तहसील अध्यक्ष पीयूष निकेतन ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर यादव मीडिया प्रभारी रामकुमार प्रवक्ता उदय राजपूत मोनू पलेसर रवि मुन्नीलाल भोले शंकर जिला महासचिव सुशील यादव जिला प्रचार मंत्री रमेश लोधी प्रचार मंत्री पन्नालाल रेखा चमेली देवीअकबरपुर में नगर अध्यक्ष सागर पांडे जिला प्रवक्ता रामकृपाल ब्लॉक अध्यक्ष मंजू तहसील अध्यक्ष सुरेश शुक्ला जिला उपाध्यक्ष सागर पांडे राजेश जयप्रकाश रनिया में चुन्नी कमल पुखरायां में अशर्फीलाल गुप्ता रामचंद्र सचान एहसान सिद्दीकी अनीश खान भारी संख्या में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में किसान पदाधिकारी उपस्थित रहे जय जवान जय किसान!
: रेप के आरोपी का घर तोड़ने पर रोक, हाईकोर्ट ने कहा- परिजनों को बेघर नहीं कर सकते!
Sun, Jan 26, 2025
रेप के आरोपी का घर तोड़ने पर रोक, हाईकोर्ट ने कहा- परिजनों को बेघर नहीं कर सकते!
उत्तर प्रदेश प्रयागराज : दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी परिजनों को राहत देते हुए जिला प्रशासन की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगा दी है कोर्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन स्वतंत्र है, लेकिन परिजनों को बेघर करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति डी रमेश की कोर्ट ने शमा बेगम व अन्य की याचिका पर अधिवक्ता राय साहब यादव को सुन कर दिया हैमामला प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र का है याची का भाई पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के आरोप में बंद है पीड़िता के परिजन प्रशासन पर आरोपी का मकान गिराने का दबाव बना रहे हैं इस डर से घर छोड़ चुके परिजनों ने हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई हैयाची के अधिवक्ता ने दलील दी कि अपराधिक कानून में आरोपी के लिए सजा और सजा दिए जाने की प्रक्रिया निर्धारित है किसी कानून में आरोपी का घर गिराने की सजा का प्रोविजन नहीं है कोर्ट ने राज्य सरकार के अधिवक्ता से 7 फरवरी तक मामले की विस्तृत जानकारी तलब कर याचियों की घर से बेदखल करने व घर को गिराने की करवाई पर रोक लगा दी है!
: तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फूफा के खिलाफ FIR दर्ज!
Sun, Jan 26, 2025
तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फूफा के खिलाफ FIR दर्ज!
उत्तर प्रदेश एटा : दअरसल एटा जिले में एक सगे फूफा पर तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है पुलिस ने आरोपी फूफा के खिलाफ कोतवाली नगर में FIR दर्ज की है एटा पुलिस आरोपी फूफा की तलाश कर रही है, एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में बीती रात तीन साल की एक मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने का आरोप सगे फूफा पर लगा आरोपी फूफा दुष्कर्म करने बाद मौके से फरार हो गया गंभीर हालत में बच्ची को जब लोगों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी. मौके पर पहुंचे परिजन बच्ची की हालत देखकर घबरा गये देर रात परिजन कोतवाली नगर पहुंचे वहां उन्होंने आरोपी फूफा (उम्र 40 वर्ष) के विरुद्ध लिखित तहरीर दी पुलिस ने इस मामले आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी बच्ची की हालत गम्भीर बतायी जा रही है एटा के मेडिकल कालेज में मासूम का इलाज चल रहा है पुलिस ने देर रात मासूम का मेडिकल परीक्षण करवाया था कोतवाली नगर पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को दुकान से कुछ खाने की चीज दिलाने के बहाने घर से बुला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया!