Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के मथुरा में मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की दबने से मौत, 5 घायल, सीवर लाइन डालने के दौरान हुआ हादसा!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Apr 26, 2025
Post views : 88

यूपी के मथुरा में मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की दबने से मौत, 5 घायल, सीवर लाइन डालने के दौरान हुआ हादसा!

  उत्तर प्रदेश मथुरा : जनपद मथुरा में शुक्रवार की देर रात वृंदावन परिक्रमा मार्ग में सीवर लाइन डालने के दौरान मिट्टी खिसक गई और काम कर रहे दो मजदूरों की मिट्टी में दबकर मौत हो गई वहीं हादसे में 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को मिट्टी से बाहर निकलवाया गया दोनों मृतक फिरोजाबाद के रहने वाले थे, वहीं घायलों को इलाज के लिए पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया है   आपको बता दें वृंदावन नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 34 गौरा नगर में सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा था. शुक्रवार की देर रात शाम कुटीर के पास मिट्टी खिसक गई. मौके पर काम कर रहे दो मजदूर के मिट्टी में दबने से मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं मौके पर चीख पुकार मचने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं मिट्टी से निकलवा कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया फिरोजाबाद के थे दोनों मृतक दोनों मृतक मजदूर की शिनाख्त हो गई है. नौरंगी (22 साल) और विजय फिरोजाबाद के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद की फॉर्म कृष्णा मैसेज को ठेका देने के बाद रात में काम किया जा रहा था मजदूरों के पास सीवर लाइन डालने के उपकरण नहीं थे और ना ही मजदूरों ने शरीर पर कोई जैकेट पहन रखी थी, निगम और ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप मौके पर काम कर रहे मजदूर ने नगर निगम अधिकारी और ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि दबाव के चलते रात में काम कराया जा रहा था और मजदूरों को कोई भी सेफ्टी उपकरण नहीं दिए गए जिसके कारण हादसा हुआ. फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर वृंदावन कोतवाली में दी गई है, मृतक के भाई रवि ने आरोप लगाया कि सिविल लाइन की खुदाई का काम चल रहा था. नगर निगम के अधिकारी और ठेकेदार के द्वारा मजदूरों से दबाव के कारण काम कराया जा रहा था, मजदूरों को कोई भी सेफ्टी उपकरण नहीं दिए गए और रात में काम हो रहा था. अचानक मिट्टी खिसक गई और दो मजदूरों की उसमें दबकर मौत हुई है, एक मेरा भाई नौरंगी (22) है और दूसरा ठेकेदार का भाई विजय की मौत हो गई, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन