Sat 31 Oct 2026

ब्रेकिंग

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

अनिल सिंह सिसौदिया” द्वारा सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुलिस कर्मियों को देश की एकता,अखण्डता एवं सुरक्षा

तिकोनिया पार्क में याद किए गए लौह पुरुष

स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता, बड़े चेहरे रहे नदारद

14 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेची

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान : जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आसिम अज़ीज़

Fri, Oct 30, 2026
Post views : 37

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर। जनपद उत्तर प्रदेश त्योहारों पर मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई, 480 किलो कुट्टू का आटा कराया नष्ट

शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत 33 खाद्य नमूने लिए, 28 हजार रुपये के खाद्य पदार्थ सीज

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत अक्टूबर माह में अब तक विभिन्न खाद्य पदार्थों के 33 नमूने संग्रहित किए गए हैं। वहीं, अधोमानक गुणवत्ता का 480 किलोग्राम कुट्टू का आटा नष्ट कराया गया तथा लगभग 28 हजार रुपये मूल्य के पूजा घी एवं तिल के तेल को सीज किया गया है।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान कुट्टू का आटा, साबूदाना, तिल का तेल, रिफाइंड ऑयल, मिश्रित दूध, पूजा घी, छेना मिठाई सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जनपद में मिठाई की दुकानों तथा आगामी त्योहारों में उपयोग होने वाले खोया, पनीर आदि के निर्माण स्थलों का सघन निरीक्षण कर लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।

विभाग द्वारा खाद्य कारोबारियों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्हें खाद्य पदार्थों में अनावश्यक एवं अत्यधिक रंगों का प्रयोग न करने, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)- सहित मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन