Sat 31 Oct 2026

ब्रेकिंग

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

अनिल सिंह सिसौदिया” द्वारा सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुलिस कर्मियों को देश की एकता,अखण्डता एवं सुरक्षा

तिकोनिया पार्क में याद किए गए लौह पुरुष

स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता, बड़े चेहरे रहे नदारद

14 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेची

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभा : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

आसिम अज़ीज़

Fri, Oct 30, 2026
Post views : 44

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,


रामपुर जनपद उत्तर प्रदेश स्वार, बिलासपुर और शाहाबाद में प्रगणकों व सुपरवाइजरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, जनगणना कार्य को सटीक एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर

रामपुर जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व आनंद कुमार सिंह द्वारा मिलक के हेरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित द्वितीय बैच के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री पुष्पेंद्र पटेल ने नगर पंचायत शाहाबाद के नगरीय चार्ज के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शाहाबाद में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना से संबंधित कार्यों की प्रक्रिया, निर्धारित दायित्वों तथा सूचनाओं के सही संकलन के संबंध में जानकारी दी जा रही है, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शुद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जा सके।

तहसील स्वार के ग्रामीण चार्ज के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज स्वार तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज स्वार में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। वहीं बिलासपुर में गुरुनानक इंटर कॉलेज में भी जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इन प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है।

जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके अंतर्गत एकत्र की जाने वाली सूचनाएं भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्धारण में उपयोगी होती हैं। इस दृष्टि से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया जा रहा है कि वे निर्धारित प्रक्रिया को भली-भांति समझें तथा जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न कराएं।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन