Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मदरसा शिक्षा परिषद की कंपार्टमेंट परीक्षा कार्यक्रम जारी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Aug 20, 2025
Post views : 265

आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, मदरसे के माध्यम से ही मान्य

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षा 2025 के अंतर्गत कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आकांक्षा दुबे ने बताया कि मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी – फारसी एवं अरबी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी – फारसी एवं अरबी) वर्ग के वे परीक्षार्थी, जो अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण अथवा अनुपस्थित रहे हैं, कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। इस संबंध में सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ट्रेजरी में चालान जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर तथा पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन पत्र को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 8 सितंबर निर्धारित है। चालान प्रपत्र संबंधित मदरसे के प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित किया जाना अनिवार्य होगा। यह परीक्षा केवल लिखित रूप से आयोजित की जाएगी। सभी मदरसों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पात्र विद्यार्थियों के आवेदन भेजना सुनिश्चित करें।

कंपार्टमेंट परीक्षा – आवेदन शर्तें व अंतिम तिथियाँ

मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी – फारसी/अरबी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी – फारसी/अरबी) के वे परीक्षार्थी जो अधिकतम दो विषय में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित रहे हैं, कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। चालान ट्रेजरी में जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर तथा भरा हुआ आवेदन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर निर्धारित की गई है। केवल लिखित परीक्षा होगी और आवेदन मदरसे के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन