Sat 31 Oct 2026

ब्रेकिंग

आरोपी को भगाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 12 पर मुकदमा,7 गिरफ्तार

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

महिलाओं को झांसे में लेकर जेवर उड़ाने वाले पांच गिरफ्तार

अनिल सिंह सिसौदिया” द्वारा सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुलिस कर्मियों को देश की एकता,अखण्डता एवं सुरक्षा

तिकोनिया पार्क में याद किए गए लौह पुरुष

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश : महिलाओं को झांसे में लेकर जेवर उड़ाने वाले पांच गिरफ्तार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Oct 31, 2026
Post views : 37

कई राज्यों में फैला था गिरोह का नेटवर्क, उन्नाव और फर्रुखाबाद में की थी टप्पेबाजी

उन्नाव/बांगरमऊ। महिलाओं को बातचीत में उलझाकर उनके जेवर पार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को बांगरमऊ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पांचों को मुखबिर की सूचना पर बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से सोने की दो चेन, तीन अंगूठियां, दो मंगलसूत्र के पेंडेंट, दो कान के कुंडल और दो झुमके बरामद किए हैं। गिरोह ने उन्नाव और फर्रुखाबाद में टप्पेबाजी की तीन घटनाओं को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी हरीश उर्फ कालिया, रवि राठौर, देवी उर्फ गुड़िया, प्रेम राठौर और प्रेम सोलंकी के रूप में हुई है। गिरोह के सदस्य महिलाओं को बातचीत में उलझाकर उनके पास रखे जेवर और कीमती सामान पर हाथ साफ करते थे। गिरोह में शामिल महिला भी इस काम में साथ देती थी। बांगरमऊ कोतवाली निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गिरोह ने 18 अक्टूबर की शाम बांगरमऊ में छोटी जमुनिहा निवासी छेदाना उर्फ कुसमा को निशाना बनाया था। बाजार से लौटते समय बैंक ऑफ इंडिया की सीढ़ियों के पास एक महिला और तीन पुरुषों ने उन्हें बातों में उलझाया। आरोप है कि नशीला पदार्थ सुंघाकर उनके पर्स से तीन अंगूठियां, सोने की चेन और पेंडेंट निकाल लिए। इस मामले में 28 अक्टूबर को बांगरमऊ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इससे पहले गिरोह ने 18 अक्टूबर की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र में त्रिपाठी बिल्डिंग के पास वारदात की थी। माखी थाना क्षेत्र के धौकलखेड़ा निवासी कमला पत्नी रामविलास किसी काम से शहर आई थीं। तभी एक महिला और दो पुरुषों ने उन्हें कपड़े में सिली नोटों की गड्डी दिखाकर झांसे में लिया और बातों में उलझाकर कान की बालियां व सोने की चेन उतरवा ली। इसके बाद आरोपी जेवर लेकर फरार हो गए। इसके गिरोह ने फर्रुखाबाद में भी इसी तरह की वारदात की। पूछताछ में आरोपियों ने तीनों घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है।

पांचों पर दर्ज हैं 24 मुकदमे

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हरीश और रवि पर सात-सात, प्रेम राठौर और प्रेम सोलंकी पर तीन-तीन, जबकि देवी उर्फ गुड़िया पर चार मुकदमे दर्ज हैं।

तीन टीमों ने मिलकर किया खुलासा

गिरोह की गिरफ्तारी में बांगरमऊ कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम शामिल रही। टीम में कोतवाली निरीक्षक राकेश कुमार, एसओजी प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव और सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक अतुल कुमार वर्मा समेत पुलिस टीम शामिल रही। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन