Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी फतेहपुर के आरके हॉस्पिटल में तोड़फोड़ और मारपीट, डॉक्टर से 2 लाख लूटने का आरोप!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Sep 12, 2025
Post views : 127

यूपी फतेहपुर के आरके हॉस्पिटल में तोड़फोड़ और मारपीट, डॉक्टर से 2 लाख लूटने का आरोप!

  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में अवंतीबाई चौराहा स्थित आरके हॉस्पिटल में हंगामे का मामला सामने आया है। नई किरण सेवा समिति के कोषाध्यक्ष रामजी राम की तहरीर पर पीयूष तिवारी, विपिन द्विवेदी, सोनू दलाल उर्फ गोलू समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, सराय अम्भैया गांव निवासी राधा देवी का सड़क हादसे में घायल होने के बाद 5 जुलाई को आरके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 31 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसके अगले दिन 1 अगस्त को मृतका के पति कमलेश, पीयूष तिवारी, विपिन द्विवेदी और सोनू दलाल अपने 10–15 साथियों के साथ हॉस्पिटल पहुंचे और स्टाफ से मारपीट की। आरोप है कि कैंसर पीड़ित रवि नरेश को बुरी तरह पीटा गया और डॉ. रवि आनंद को जातिसूचक गालियां दी गईं। भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और कैश काउंटर से जबरन 2 लाख रुपये निकाल लिए। साथ ही पीड़ित ने बताया कि लूट की रकम मृतका के पति कमलेश और पीयूष तिवारी ने आपस में बांट ली। साथ ही डॉक्टरों और उनके परिवार को धमकाया गया कि पुलिस में शिकायत की तो गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। घटना के बाद हॉस्पिटल प्रशासन और समिति के पदाधिकारी दहशत में हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। दोषी पर उचित कार्यवाही की जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन