Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: अलीगढ़ के सिंगर आयुष सक्सेना ने की आत्महत्या, प्राथमिक जांच में डिप्रेशन की बात आयी सामने!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, May 9, 2025
Post views : 166

अलीगढ़ के सिंगर आयुष सक्सेना ने की आत्महत्या, प्राथमिक जांच में डिप्रेशन की बात आयी सामने!

    उत्तर प्रदेश अलीगढ़ : दरअसल जनपद के उभरते युवा सिंगर और आयुष म्यूजिकल लेबल के डायरेक्टर आयुष सक्सेना ने शुक्रवार को अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित स्वर्ण जयंती नगर में उनका घर है, 22 वर्षीय आयुष सक्सेना न केवल एक गायक थे, बल्कि म्यूजिक कंपोजर, लिरिक्स राइटर और संगीत शिक्षक भी थे, उनके यूट्यूब चैनल पर लगभग 18 म्यूजिक वीडियो अपलोड हैं, उनके गीतों को खासा सराहा गया है, आयुष का सपना संगीत के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाने का था, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने अपनी ही जिंदगी को खत्म कर दिया पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय पांडेय ने कहा, घटना के समय आयुष घर में अकेले थे, परिजनों के लौटने पर जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा, कमरे के अंदर आयुष का शव बेडरूम में पड़ा था, कुछ दूरी पर उनके पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर भी मिली. कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयान के अनुसार, आयुष पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन में थे, वह पिछले तीन महीने से काम पर नहीं जा रहे थे, उनका व्यवहार भी बदल गया था   उन्होंने कहा कि आत्महत्या से कुछ समय पहले पिता से किसी बात को लेकर आयुष की कहासुनी भी हुई थी, इसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया,आयुष के पिता जय सक्सेना एक प्रॉपर्टी डीलर हैं और मां शिक्षिका हैं आयुष को बचपन से ही संगीत में रुचि थी और उन्होंने कई स्थानीय मंचों पर परफॉर्म भी किया था पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय पांडेय ने बताया, हमें आत्महत्या की सूचना मिली थी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साक्ष्य जुटाने के साथ परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन