Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बजरंग दल के नेता की गला काटकर हत्या, पिता और सौतेली मां घर में मिले बेहोश, हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Apr 7, 2025
Post views : 134

बजरंग दल के नेता की गला काटकर हत्या, पिता और सौतेली मां घर में मिले बेहोश, हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा!

    उत्तर प्रदेश बिजनौर : दअरसल बिजनौर में गला काटकर बजरंग दल के गौ सेवा जिला संयोजक की हत्या कर दी गई वहीं घर में पिता और सौतेली मां बेहोश मिले दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है वारदात सोमवार की सुबह की बताई जा रही है, हत्या के पीछे का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है घटना के बाद गांव में दहशत है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की इसी बीच भारी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता और ग्रामीण भी जुट गए वे वारदात के जल्द खुलासे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे पुलिस के सामने ही परिजनों ने कुछ मीडियाकर्मियों से अभद्रता भी कर दी एहतियातन गांव में फोर्स की तैनाती कर दी गई है जानकारी के अनुसार थाना किरतपुर के गांव गोविंदपुर के रहने वाले सतेंद्र (25) की सोमवार की सुबह धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई घर में उसकी खून से सनी लाश पड़ी मिली इससे कुछ ही दूरी पर सतेंद्र के पिता बलराम सिंह उर्फ बल्ले पहलवान और सौतेली मां मधुबाला बेहोश पड़े थे गांव का एक व्यक्ति दूध देने के लिए घर पहुंचा बार-बार आवाज देने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी सतेंद्र बजरंग दल का गौ सेवा जिला संयोजक था घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी समेत किरतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल की वहीं काफी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी जुट गए उन्होंने घटना के विरोध में हंगामा करना शुरू कर दिया पुलिस ने आश्वासन देकर सभी को शांत कराया पुलिस ने पिता और सौतेली मां को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, SP सिटी संजीव बाजपेई ने बताया कि घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है परिजनों ने सौतेली मां, पिता और सौतेले भाई पर हत्या का आरोप लगाया है मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन