Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: नौकरी के झांसे में फंसी किशोरी, मुजफ्फरनगर से दिल्ली तक दो बार दुष्कर्म; 'मिशन शक्ति' के तहत दोनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Sep 30, 2025
Post views : 212

नौकरी के झांसे में फंसी किशोरी, मुजफ्फरनगर से दिल्ली तक दो बार दुष्कर्म; 'मिशन शक्ति' के तहत दोनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे!

    उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर : दरअसल 'मिशन शक्ति 5.0' अभियान के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक सनसनीखेज अपहरण और दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फुगाना थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी को बागपत निवासी समीर नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुजफ्फरनगर से दिल्ली ले गया। पुलिस के मुताबिक, रास्ते में समीर ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। दिल्ली पहुंचने पर उसने पीड़िता को ट्रेन से उतारकर अकेला छोड़ दिया। इसके बाद दिल्ली निवासी टैक्सी ड्राइवर आलोक ने किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट कर चोट पहुंचाई। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि एसएचओ रीता सिंह के नेतृत्व में गठित महिला टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच की। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फुगाना थाने की महिला टीम की सराहना की गई है, और पुलिस विभाग अब आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन