Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी में माहौल बिगड़ने की कोशिश; सहरानपुर के एक मंदिर से शिवलिंग चुरा ले गए अराजक तत्व, ग्रामीणों में आक्रोश!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, May 16, 2025
Post views : 123

यूपी में माहौल बिगड़ने की कोशिश; सहरानपुर के एक मंदिर से शिवलिंग चुरा ले गए अराजक तत्व, ग्रामीणों में आक्रोश!

    उत्तर प्रदेश सहारनपुर : दरअसल सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के गांव भायला कलां में कुछ शरारती तत्वों ने मंदिर से शिवलंग चोरी करके माहौल खराब करने की कोशिश की है, हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए क्षेत्र के CCTV खंगालने शुरू कर दिए हैं, पुलिस का दावा है कि शरारती तत्वों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा शिवलिंग चोरी की घटना की जानकारी होने के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश है मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात गांव भायला कलां के कुछ ग्रामीण पूजा करने के गांव के शिवमंदिर मंदिर पहुंचे तो वहां का नजारा देख सबके होश उड़ गए, शिव मंदिर के गर्भगृह से शिवलिंग नादरद था, यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंच गए और हंगामा करने लगे, हालांकि पुलिस सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कराया और दोषियों को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया   ग्राम प्रधान देवेंद्र ने बताया कि गांव में किसी दूसरे समुदाय का व्यक्ति नहीं रहता है, यह हरकत आसपास के किसी असामाजिक तत्व की हो सकती है ग्रामीणों का कहना है कि कुछ साल पहले गांव के दूसरे मंदिर में भी ऐसी ही घटना हो चुकी है, घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़कों पर उतर कर आंदोलन की चेतावनी दी है. एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है मंदिर के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज निकाले गए हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन