Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर ट्रिपल मर्डर केस, भाकियू (अराजनैतिक) नेता राजेश सिंह चौहान ने जताई संवेदना, न्याय की लड़ाई तेज करने का ऐलान!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Apr 21, 2025
Post views : 113

फतेहपुर ट्रिपल मर्डर केस, भाकियू (अराजनैतिक) नेता राजेश सिंह चौहान ने जताई संवेदना, न्याय की लड़ाई तेज करने का ऐलान!

उत्तर प्रदेश फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र के अखरी गांव में हुए दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर केस के बाद सियासी और किसान संगठनों की सक्रियता लगातार बनी हुई है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय नेता राजेश सिंह चौहान ने फतेहपुर के नहर कॉलोनी में बैठक व प्रेस वार्ता कर पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि संगठन पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।   उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि पूरे किसान समाज पर हमला है। चौहान ने प्रशासन से तेज और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को सख्त सजा मिले।  

क्या है अखरी ट्रिपल मर्डर केस?

  यह हत्याकांड 8 अप्रैल 2025 को सामने आया था, जब पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह और उसके परिजनों ने मिलकर प्रधानी चुनाव की रंजिश में वर्तमान प्रधान रामदुलारी के दो बेटों – पप्पू सिंह और पिंकू सिंह (उर्फ अनूप सिंह) व नाती अभय प्रताप सिंह की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। मृतक पप्पू सिंह भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के जिला उपाध्यक्ष भी थे।   घटना के बाद प्रशासन ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर थाना प्रभारी निकेत भारद्वाज और उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया गया।   बीते दिनों राकेश टिकैत और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी पीड़ित परिवार से मिल चुके हैं और न्याय की मांग उठा चुके हैं। गवाहों की सुरक्षा, परिवार को मुआवजा, और बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था की मांगें अब लगातार जोर पकड़ रही हैं।   इस बैठक में अजय, रंजीत यादव, धर्मेंद्र सिंह, शोनू सिंह, उमेश सिंह, आशू सिंह, सर्वेश यादव, गुलाब भाई यादव सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन