Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के मेरठ में फाइनेंसर की गोली मारकर निर्मम हत्या, आंबेडकर भवन के बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में मिला शव!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Apr 28, 2025
Post views : 111

यूपी के मेरठ में फाइनेंसर की गोली मारकर निर्मम हत्या, आंबेडकर भवन के बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में मिला शव!

    उत्तर प्रदेश मेरठ : दरअसल जनपद के थाना जानी क्षेत्र के कस्बा सिवाल खास के एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई, हत्या के बाद शव कस्बे में स्थित आंबेडकर भवन के बाथरूम से बरामद हुआ, पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं, फाइनेंसर के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है जानकारी के मुताबिक सिवाल खास निवासी किशोरी पुत्र कांति प्रसाद फाइनेंसर का काम करता था, किशोरी का शव सोमवार सुबह कस्बे में स्थित आंबेडकर भवन के बाथरूम में मिला शव पर गोलियों के निशान हैं ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि किशोरी की गोली मारकर हत्या कर शव आंबेडकर भवन के बाथरूम में फेंका गया है ग्रामीणों में चर्चा है कि किशोरी फाइनेंस का काम करता था ऐसे में फाइनेंस रकम की रिकवरी को लेकर उसका विवाद चलता रहता था किशोरी 10 दिन पहले हत्या के मुकदमे में जेल से रिहा होकर बाहर आया था जेल से बाहर आने के बाद किसी लेनदार या देनदार ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है   SP देहात राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार सिवाल खास निवासी किशोरी का शव अम्बेडकर भवन के बाथरूम में मिला है प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि गोली मार कर हत्या की बात सामने आई है, हत्या के बाद शव को बाथरू में फेंका गया था, शव पर कई जगह जख्मों के निशान भी हैं, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही आसपास के CCTV कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन