Sat 01 Aug 2026

ब्रेकिंग

जांच होगी, दोषी नहीं बचेंगे

पुलिस मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

चार गोवंशों की मौत के बाद खुली पोल, एनजीओ पर पशु क्रूरता का मुकदमा

सीएचओ और आशा कर्मी की सेवा समाप्त करने के निर्देश

, मुरादाबाद से रवि चौधरी हज़ारो कार्यकर्ताओं के साथ हुए शामिल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: 50 करोड़ के बीमा के लिए 'सीरियल किलर' बेटे ने मां, पत्नी और पिता को मारा; हापुड़ पुलिस ने किया, हत्याओं के षड्यंत्र का पर्दाफाश

50 करोड़ के बीमा के लिए 'सीरियल किलर' बेटे ने मां, पत्नी और पिता को मारा; हापुड़ पुलिस ने किया, हत्याओं के षड्यंत्र का पर्दाफाश

 

बीमा की रकम के लिए बेटे का खूनी खेल, परिवार के 3 सदस्यों की हत्या

https://youtu.be/JNRvKWkV5QQ उत्तर प्रदेश के हापुड़ में जनपद में 50 करोड़ रुपये के बीमा को हथियाने के लिए एक बेटे द्वारा परिवार में मां, पत्नी और पिता समेत तीन लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी विशाल ने अपने पिता के नाम पर 61 अलग-अलग बीमा पॉलिसी कराई थीं। इससे पहले उसने बीमा की रकम के लिए अपनी मां की सड़क हादसे में हत्या कराई और 80 लाख रुपये का बीमा लिया। इसके बाद, उसने अपनी पहली पत्नी को भी मरवा डाला और 30 लाख रुपये का बीमा क्लेम किया। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि मां और पिता की हत्या के लिए विशाल ने जानबूझकर हापुड़ जिला चुना। जांच में मेरठ के आनंद हॉस्पिटल की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, और मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खेल किए जाने का खुलासा हुआ है। सड़क हादसे की चोटें और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी आपस में मेल नहीं खा रही हैं। बीमा कंपनी की तहरीर पर कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल और उसके दोस्त सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी इस वक्त सलाखों के पीछे हैं। पुलिस का कहना है कि यह मामला एक सोची-समझी साजिश है, जिसमें विशाल ने बीमा की मोटी रकम के लिए अपने ही परिवार का सफाया कर दिया!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन