Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: प्रेमी के लिए पत्नी ने पति को उतरा मौत के घाट, पहले गला दबाया, फिर छत से फेंका,अभी दो साल पहले ही हुई थी शादी!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, May 18, 2025
Post views : 83

प्रेमी के लिए पत्नी ने पति को उतरा मौत के घाट, पहले गला दबाया, फिर छत से फेंका,अभी दो साल पहले ही हुई थी शादी!

  उत्तर प्रदेश जालौन : दरअसल जनपद एट थाना क्षेत्र के गिरथान गांव में 13 मई को हुई मोंटी पाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया मोंटी की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के लिए की थी, पहले पति का गला घोंटा, उसके बाद छत से फेंक दिया. पहले मामला हादसा बताया, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की बात सामने आई. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है पूरा मामला मामला गिरथान गांव का है मंगल सिंह अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं. उनके साथ उनका बेटा मोंटी उर्फ अजय पाल और पत्नी शिवानी भी रहती है. दोनों की 2 साल पहले शादी हुई थी. मोंटी शराब पीता था, इसलिए पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था   आपको बता दें 13 मई की सुबह मोंटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उसका शव घर के पीछे बने बाड़े में पड़ा मिला था. मोंटी के सिर, चेहरे और गले पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी. पिता मंगल सिंह ने 15 मई को पुलिस को तहरीर दी और बहू शिवानी पर हत्या करने का आरोप लगाया. इधर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला की मौत गला दबाने से हुई है. पुलिस ने पत्नी शिवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. कड़ाई से पूछने पर शिवानी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया वहीं शिवानी ने पुलिस को बताया, मोंटी शराब का आदी था और आए दिन नशे में मारपीट करता था. इससे वह काफी परेशान रहती थी. इसी दौरान पड़ोसी गांव कालपी के युवक सचिन से उसके प्रेम संबंध बन गए थे. पति के कारण वह सचिन से नहीं मिल पा रही थी, इसलिए उसने मोंटी को मारने की प्लानिंग बनाई. रात में मोंटी शराब पीकर घर लौटा, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई. गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई मैं पकड़ी न जाऊं, इसलिए हत्या को हादसे का रूप दिया. मैंने मोंटी के शव को छत से नीचे फेंक दिया, ताकि ऐसा लगे की उसकी मौत गिरने से हुई है. लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सब खुलासा हो गया थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया, मृतक के गले पर चोट के निशान मिले थे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि होने के बाद शिवानी से पूछताछ की गई, तो आरोपी पत्नी ने हत्या की बात स्वीकार की उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, वहीं इस हत्या में शिवानी अकेली है या और भी लोग शामिल हैं इसकी जांच की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन