Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फुफेरे भाई ने की क्रूर हत्या: यूपी के अलीगढ़ में पहले गोली मारी, फिर फावड़े से काट उतारा मौत के घाट!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Oct 7, 2025
Post views : 132

फुफेरे भाई ने की क्रूर हत्या: यूपी के अलीगढ़ में पहले गोली मारी, फिर फावड़े से काट उतारा मौत के घाट!

उत्तर प्रदेश अलीगढ़ : दरअसल यूपी के अलीगढ़ जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। हरदुआगंज थाना क्षेत्र के रहसोपुर गांव में मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जहाँ एक युवक ने अपने ही फुफेरे भाई की पहले गोली मारकर और फिर फावड़े से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार सुबह उस समय हुई जब मृतक देबू (32), जो भटोली गांव (थाना विजयगढ़ क्षेत्र) का निवासी था, अपने फुफेरे भाई बंटी के घर ठहरा हुआ था। पुलिस के अनुसार, देबू सोमवार रात को रहसोपुर आया था और पहले भी अक्सर आता-जाता रहता था। हत्या का भयानक तरीका मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर बंटी और देबू के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए बंटी ने आपा खो दिया और देबू को गोली मार दी। गोली लगने से देबू लहूलुहान होकर गिर पड़ा, लेकिन बंटी का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उसने पास रखा फावड़ा (फरसा) उठाया और घायल देबू पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई और प्रेम-प्रसंग का शक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन के निर्देश पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। क्राइम सीन को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाए गए और मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि मुख्य आरोपी बंटी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। हालांकि, अधिकारी सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पहले भी अनबन होती थी, लेकिन ऐसी वीभत्स घटना की किसी को उम्मीद नहीं थी। इस जघन्य हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन