Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

मांगने पर घर में घुसकर पीटा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर में तेज़ रफ्तार डंपर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, दो की मौत, दर्जनों घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jul 26, 2025
Post views : 207

फतेहपुर में तेज़ रफ्तार डंपर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, दो की मौत, दर्जनों घायल!

  दरअसल उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद के खागा तहसील अंतर्गत बरकतपुर गांव के पास शुक्रवार रात श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा रात करीब 8 बजे उस वक्त हुआ जब सभी श्रद्धालु प्रतापगढ़ जिले के मनगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। घटना बुदवन-प्रेमनगर मार्ग पर बरकतपुर गांव के निकट हुई। ट्रैक्टर ट्राली में मिठ्ठनपुर गांव के करीब 35 श्रद्धालु, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने ट्राली को इतनी जोर से टक्कर मारी कि ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 38 वर्षीय सुधीर पटेल और 18 वर्षीय सपना की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर 108 एम्बुलेंस तो पहुंच गई, लेकिन 112 पुलिस सेवा को आने में काफी देर लगी। घायलों को पहले खागा सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 13 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शेष को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। ट्रैक्टर चालक दयाराम भी गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ ब्रजमोहन राय और कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की मानें तो हादसा प्रशासनिक लापरवाही और डंपर की तेज रफ्तार का नतीजा है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन