Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: राजधानी में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, निर्वस्त्र मिला शव, नाबालिग बेटी पुलिस हिरासत में!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, May 18, 2025
Post views : 145

राजधानी में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, निर्वस्त्र मिला शव, नाबालिग बेटी पुलिस हिरासत में!

    उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल राजधानी के चिनहट इलाके के एक गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, आरोप है कि नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां की निर्मम हत्या कर दी, आरोपियों ने हत्या को बलात्कार और लूट का रूप देने की भी कोशिश की घटना की सूचना महिला के भाई ने पुलिस को दी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. पुलिस इस मामले में बेटी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है   पुलिस के मुताबिक, महिला ऑडिट भवन में हाउस कीपिंग का काम करती थी. मृतका (40) की बेटी मां पर प्रेमी (नाबालिग) से शादी करने का दबाव बना रही थी. महिला ने जब इसका विरोध किया, तो बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची पुलिस के मुताबिक, शनिवार-रविवार की रात को बेटी ने प्रेमी को घर बुलाया. दोनों ने मिलकर शीशे से गला रेतकर महिला की हत्या कर दी. हत्याकांड को छुपाने के लिए आरोपियों ने महिला के शव को निर्वस्त्र कर दिया पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद बेटी ने प्रेमी को घर से भगा दिया और फिर छत पर चढ़कर रोने का नाटक किया. उसने पड़ोसियों को बताया कि कुछ बदमाशों ने उसकी मां की हत्या कर दी है. इसके बाद उसने अपने मामा को भी फोन करके घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही रिश्तेदार और पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को बेटी की बातों पर शक हुआ कड़ाई से पूछताछ करने पर बेटी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.   मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उनकी भांजी का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम संबंध था. पिछले साल किशोरी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी. जिसके बाद महिला ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और उसे जेल भी हुई थी. जेल से छूटने के बाद युवक फिर से किशोरी के संपर्क में आ गया था. उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों मिलकर महिला को धमकियां दे रहे थे.   इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश मिश्रा के मुताबिक, लूट और बलात्कार का भ्रम पैदा करने के लिए ही हत्या के बाद महिला के कपड़े उतारे गए थे बेटी ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को भी यही बताया था कि बदमाशों ने उसकी मां को मार डाला, फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन