Tue 03 Nov 2026

ब्रेकिंग

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

लोकतंत्र के मुद्दे पर भरी हुंकार

एक गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: कर्म क्रांति फाउंडेशन ने सड़क किनारे रहने वालों की दीवाली रोशन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Oct 19, 2025
Post views : 267

अध्यक्ष चेतन मिश्रा बोले- हर चेहरे पर मुस्कान लाना ही असली त्योहार है

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। चमकती लाइटों, जगमग घरों और बाजारों की रौनक के बीच जब लोग अपनों के साथ दीवाली मना रहे थे, उसी समय उन्नाव की एक संस्था ने उन लोगों की खुशियों का जिम्मा उठाया जो सड़क किनारे जिंदगी गुजारते हैं। कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन ने इस बार जरूरतमंदों और बुजुर्गों तक खुशियों की रोशनी पहुंचाकर दीवाली को सच में “सबकी दीवाली” बना दिया।

संस्था के अध्यक्ष चेतन मिश्रा और उनकी टीम ने दीपावली के मौके पर जरूरतमंदों को उपहार स्वरूप राशन बांटा। खास बात यह रही कि किसी को मदद लेने में झिझक महसूस न हो, इसके लिए इस कार्यक्रम को खेल का रूप दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों से आसान सवाल पूछे गए और सही जवाब देने वालों को ‘जीत का उपहार’ देते हुए दीवाली गिफ्ट और राशन पैकेट भेंट किए गए।

[caption id="attachment_12327" align="alignnone" width="768"] बुजुर्गों और बच्चों को उपहार देते कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के सदस्य।[/caption]

चेतन मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ चीजें बांटना नहीं था, बल्कि उन चेहरों पर मुस्कान लाना था जो हर साल यह त्योहार बिना किसी उम्मीद के गुजार देते हैं। हमने चाहा कि उनकी दीवाली भी हमारे जैसी रोशन हो। कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन पिछले तीन सालों से लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था ने अब तक निशुल्क भोजन वितरण, रक्तदान शिविर, गौ सेवा, वानर सेवा, और बीमार लोगों की मदद जैसे कई कार्य किए हैं।

चेतन मिश्रा ने बताया कि संस्था की हर सफलता के पीछे टीम का समर्पण और आपसी सहयोग है। उन्होंने कहा कि यह सब हमारे सदस्यों और सहयोगियों के प्रयास से ही संभव हुआ है। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति त्योहारों की खुशी से वंचित न रहे।

खुशियां बांटने की मुहिम

कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन ने दीवाली पर सड़क किनारे रहने वाले जरूरतमंदों के बीच खेल के रूप में उपहार वितरण किया। संस्था पिछले तीन वर्षों से निशुल्क भोजन सेवा, रक्तदान शिविर, गौ सेवा और बीमारों की मदद जैसे कार्य लगातार कर रही है। चेतन मिश्रा के नेतृत्व में संस्था “सेवा के साथ सम्मान” की भावना के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल बन रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन