Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

क़ामयाबी की कहानी हार नही मानी। नाज़िम ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पति के साथ थाईलैंड घूमने गई विवाहिता बाथरूम के टब में मिली मृत, परिवार बोला- डॉक्टर पति ने की हत्या!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jan 14, 2025
Post views : 220

पति के साथ थाईलैंड घूमने गई विवाहिता बाथरूम के टब में मिली मृत, परिवार बोला- डॉक्टर पति ने की हत्या!

  उत्तर प्रदेश लखनऊ : राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन में रहने वाले डॉक्टर पर थाईलैंड में ले जाकर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है परिजनों ने कोतवाली में लिखित मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस मामले की जांच कर रही है, वृंदावन के रहने वाले सत्यनारायण शर्मा के अनुसार उनकी बेटी प्रियंका शर्मा (32) की शादी 2017 में वृंदावन में सौभाग्य अपार्टमेंट्स निवासी डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव से हुई थी शादी के बाद प्रियंका को पति आशीष श्रीवास्तव प्रताड़ित कर रहा था परिजनों का कहना है कि आशीष श्रीवास्तव का किसी अन्य महिला से संपर्क है   प्रियंका इसका विरोध करती थी आशीष ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था जिसे लेकर प्रियंका ने पति के खिलाफ सन 2022 में पुलिस से शिकायत की थी ससुरालीजनों के हस्तक्षेप पर आपस में समझौता हो गया था 4 जनवरी को आशीष अपनी पत्नी प्रियंका और बेटे प्रांशु को लेकर थाईलैंड गया था 8 जनवरी को पत्नी प्रियंका की बाथटब में डूबने के कारण मौत हो गई डॉ आशीष ने इसकी जानकारी प्रियंका के परिजनों को दी परिजनों ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि आशीष ने डॉक्टर होने का फायदा उठाते हुए प्रियंका को कोई नशीली दवा देकर बाथटब में डुबोकर मार डाला है, साथ ही बताया कि बेटी ने 7 जनवरी को फोन पर बताया था कि आशीष ने कुछ दिया था, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई थी, यहीं नहीं परिजनों ने बताया कि डॉक्टर आशीष लखनऊ के आशियाना इंदिरा नगर में क्लीनिक चलाते हैं पत्नी की मौत के बाद डॉक्टर आशीष पत्नी को थाईलैंड में ही छोड़कर लौट आया था इंस्पेक्टर पीजीआई रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रियंका शर्मा के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन