Tue 24 Nov 2026

ब्रेकिंग

चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

एक साल बाद मिली रकम

28 नवंबर से रामलीला मैदान में सजेगा भागवत कथा का दरबार

कचहरी पुल पर कार की टक्कर से 20 फीट नीचे गिरा सफाईकर्मी, गंभीर हालत में रेफर

सहज व्यवहार और बेहतर तालमेल की पहचान छोड़ गए सीओ अरविंद चौरसिया

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सात दिवसीय आयोजन : 28 नवंबर से रामलीला मैदान में सजेगा भागवत कथा का दरबार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Nov 23, 2026
Post views : 49

देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज सुनाएंगे श्रीमद्भागवत कथा, पहले दिन आईबीपी चौराहे से निकलेगी कलश यात्रा

उन्नाव। शहर के रामलीला मैदान में 28 नवंबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। प्रसिद्ध कथावाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। सोमवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कथा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से होगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। विधायक ने बताया कि 28 नवंबर से चार दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक कथा का आयोजन होगा। पहले दिन सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा आईबीपी चौराहे के पास स्थित विधायक के कैंप कार्यालय से शुरू होकर रामलीला मैदान पहुंचेगी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

सेवा कार्यों के साथ धार्मिक आयोजनों की पहल

प्रेस वार्ता में विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सरोकार और जनसेवा से जुड़े कार्य भी लगातार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अनाथ बेटियों के विवाह और बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंने जनपदवासियों और धर्मप्रेमियों से परिवार सहित कथा में पहुंचने की अपील की। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के प्रसंगों के माध्यम से धर्म, भक्ति और जीवन मूल्यों से जुड़ी बातें सुनने का अवसर मिलेगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन