Sat 01 Aug 2026

ब्रेकिंग

जांच होगी, दोषी नहीं बचेंगे

पुलिस मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

चार गोवंशों की मौत के बाद खुली पोल, एनजीओ पर पशु क्रूरता का मुकदमा

सीएचओ और आशा कर्मी की सेवा समाप्त करने के निर्देश

, मुरादाबाद से रवि चौधरी हज़ारो कार्यकर्ताओं के साथ हुए शामिल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला बाइक रैली, सुरक्षा और सशक्तिकरण का दिया संदेश

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Sep 21, 2025
Post views : 192

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता पर जोर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार शाम को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत भव्य महिला बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से गदनखेड़ा बाइपास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान छात्राओं, महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेट्स ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तख्तियां लिए प्रतिभागियों ने सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया।

महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने का संदेश

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य समाज में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और जागरूक बनाने का माध्यम है। बाइक रैली का मकसद गांव और शहर तक यह संदेश पहुंचाना है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और अपने अधिकारों व सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग हैं।

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जनपद स्तर पर निरंतर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 और 1076 की जानकारी हर महिला तक पहुंचाई जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके। साथ ही मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों की जोशभरी भागीदारी

बाइक रैली में बड़ी संख्या में छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवी संगठनों की सदस्याओं और महिला पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। सभी ने हाथों में तख्तियां लेकर महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा का संदेश दिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को जागरूक करती रही।

नागरिकों ने किया स्वागत

रैली के दौरान स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और मिशन शक्ति अभियान की सराहना की। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की चर्चा हर जगह रही।

किसी तरह का समझौता नहीं: प्रशासन का संदेश

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से यह संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान तभी सफल होगा, जब समाज का हर वर्ग इसमें सहयोग करेगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन